{"_id":"62ab74036e6a2d0648401c09","slug":"police-and-administration-made-sense-of-security-by-marching-kushinagar-news-gkp440558984","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च कर पुलिस और प्रशासन कराया सुरक्षा का एहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च कर पुलिस और प्रशासन कराया सुरक्षा का एहसास
विज्ञापन

खड्डा। शुक्रवार को जुमे की नमाज शांति पूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार को एसडीएम की अगुवाई में खड्डा पुलिस ने कस्बे में रूट मार्च निकाला। इसमें लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए सुरक्षा का एहसास दिलाया।
इस दौरान एसडीएम उपमा पांडेय की अगुवाई में खड्डा एसओ धनवीर सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ रेलवे रोड, फलमंडी चौराहा, आजाद चौक, जटाशंकर पोखरा रोड, महाराणा प्रताप चौक, स्टेट बैंक चौक, मदरसा रोड, सुभाष चौक आदि स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान एसडीएम ने लोगों से संवाद कर समाज में भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
एसडीएम ने कहा कि शुक्रवार को जुमे की नमाज है। इसमें किसी प्रकार का खलल न पड़े। इसके लिए पूरे तहसील क्षेत्र में सुरक्षा के चाक चौबंद उपाय किए गए हैं। उन्होंने चेताया कि शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।