फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police accused of beating, complaint to SP

Kushinagar News: पुलिस पर मारने पीटने का आरोप, एसपी से शिकायत

Fri, 06 Mar 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 06 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Police accused of beating, complaint to SP
कप्तानगंज। कस्बा चौकी परिसर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीटने का गंभीर आरोप लगाया। इसकी शिकायत एसपी से की गई। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन


मामला नगर पंचायत कप्तानगंज के मंगल बाजार स्थित कोट की माता मंदिर परिसर का बताया जा रहा है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे होली खेलने के दौरान मोबाइल चोरी के आरोप में दो-तीन युवकों में कहासुनी हो गई थी, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कस्बा चौकी पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर चौकी परिसर ले गई। आरोप है कि चौकी परिसर में पुलिसकर्मियों ने युवक की पिटाई कर दी, जिसके बाद युवक ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीटने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घायल युवक की पहचान वार्ड नंबर 11, नगर पंचायत कप्तानगंज निवासी अजय पांडेय पुत्र विष्णु देव पांडेय के रूप में हुई है। अजय पांडेय का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे लाठी और बेल्ट से बुरी तरह पीटा, जिससे कारण सिर पर चोट लग गई और वह घायल हो गया। उस समय उसका भाई शिव पांडेय भी मौजूद था।


घटना के बाद अजय पांडेय के पिता विष्णु देव पांडेय ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

एसओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि अजय पांडेय नाम का युवक अन्य युवक से विवाद कर रहा था। समझा-बुझा कर परिजनों को सौंप दिया गया। किसी पुलिस कर्मी ने मारपीट नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed