{"_id":"683ca93714fb9e68d3095b90","slug":"poles-and-wires-broken-due-to-storm-and-rain-power-supply-disrupted-in-500-villages-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-138615-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आंधी-बारिश से टूटे पोल-तार, 500 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आंधी-बारिश से टूटे पोल-तार, 500 गांवों की बिजली गुल
Mon, 02 Jun 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
खिरकिया-जटहां रोड पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। संवाद
पडरौना। जिले में रविवार को दोपहर को दूसरे दिन भी आंधी-बारिश आई। इससे बिजली के तार पर पेड़ गिरने व बिजली के पोल और तार टूटने के कारण शहर समेत जिले के 500 से ज्यादा गांवों की बिजली सप्लाई गुल हो गई। आंधी बारिश के कारण कसया बिजली घर से कई उपकेंद्रों को जाने वाली 33 केवी मेन लाइन ब्रेक डाउन हो गई। इससे पडरौना, कसया, रामकोला, सोहसा मठिया, मनिकौरा, जरार आदि उपकेंद्रों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। इस कारण पडरौना शहर के साथ ही करीब 500 से ज्यादा गांवों की बिजली गुल हो गई। तेज आंधी और बारिश से कसया रामकोला रोड पर स्थित धनौजी गांव के सामने पुराना पेड़ और बिजली का खंभा गिर गया। इससे आवागमन बाधित हो गया और सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों का जाम लग गया। विशुनपुरा उपकेंद्र का ट्रांसफाॅर्मर जला पडरौना। विद्युत वितरण उपकेंद्र विशुनपुरा का 10 एमवीए का पॉवर ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने से रविवार सुबह करीब सात बजे बिजली गुल हो गई। इससे शहर के एक तिहाई हिस्से में 13 घंटे से बिजली गुल है। इससे विशुनपुरा उपकेंद्र से जुड़े दरबार रोड, जटहां रोड, अंबे चौक, विशुनपुरा समेत रेलवे ढाला के उत्तरी तरफ के मोहल्लों में कस्बे के एक तिहाई हिस्से में 13 घंटे से बिजली नहीं आई है।
वही तिलक चौक पर ट्रांसफार्मर में तेल डालने को लेकर दोपहर 12 बजे गुल हुई बिजली एक बजे आई तो जरूर लेकिन इसके बाद हर 10 से 15 मिनट में ट्रिप होने लगी। बिजली की इस आंख मिचौली से लोग बेहाल रहे। अभी इस समस्या से निपट भी नहीं पाये थे कि दोपहर बाद आई आंधी व बारिश ने फिर शहर की सप्लाई व्यवस्था ध्वस्त कर दी।
24 घंटे से आपूर्ति ठप : तमकुहीराज। सरकार के दावे के विपरीत अघोषित बिजली की कटौती के कारण लोग परेशान है। तरयासुजान बिजली घर से सरया फीडर को होने वाली आपूर्ति शनिवार दोपहर से गायब है। शनिवार दोपहर तेज आंधी की वजह से अचानक बिजली कट गई। इसके कारण रविवार को पूरे दिन सप्लाई बाधित रही। 24 घंटे से ज्यादा बिजली न आने से लोगों के इनवर्टर भी काम करना बंद कर दिए। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल : मेहदीगंज। मेहदीगंज चौराहे पर लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर रविवार सुबह करीब 6 बजे जल गया है। उमश भरी गर्मी में लोग बेहाल हैं। रात तक कोई सुधार नहीं हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार रिपेयर ट्रांसफार्मर लगाने लो वोल्टेज की समस्या रहती है।