फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   PM Swanidhi Yojana: Instructions to executive officers to give adverse entry

पीएम स्वनिधि योजना : अधिशासी अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश

Thu, 28 Dec 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 28 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
PM Swanidhi Yojana: Instructions to executive officers to give adverse entry
कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा बैठक करते डीएम उमेश मिश्रा
पडरौना। पीएम स्वनिधि योजना में खराब प्रदर्शन करने वाले सभी नगर निकाय के अधिशासी अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी होगी। यह निर्देश जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने दिए। वह बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में योजना की समीक्षा बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्र ने कहा की पीएम स्वनिधि योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रथम, द्वितीय व तृतीय लोन के ऑनलाइन व लोन वितरण में धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सभी नगर निकाय, संबंधित बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधक व शाखा प्रबंधक, डूडा के शहर मिशन प्रबंधक व एलडीएम कुशीनगर को चेतावनी दी। कहा कि एक सप्ताह के भीतर मामलों का निस्तारण कर जिले की रैंकिंग में सुधार कर लें। नहीं तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बैंकों की तरफ से पीएम स्वनिधि योजना में लापरवाही बरतने एवं स्ट्रीट वेंडर्स को जानबूझकर परेशान करने वाले बैंकों के शाखा प्रबंधकों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए योजना परियोजना अधिकारी डूडा को पत्र लिखने का निर्देश दिया है। इस दौरान उप जिला मजिस्ट्रेट मोहम्मद जफर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed