{"_id":"6a6d0420e3a3e569fe0af7de","slug":"pm-shri-amdariya-and-mishrauli-pagar-dominate-the-basic-level-childrens-sports-competition-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-164866-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में पीएम श्री अमडरिया और मिश्रौली पगार का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में पीएम श्री अमडरिया और मिश्रौली पगार का दबदबा
Sat, 01 Aug 2026 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
टेबल टेनिस खेल में बिजेता टीम को सम्मनित करते अतिथि।स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। जनपद स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री विद्यालय अमडरिया में किया गया। शुक्रवार को टेबल टेनिस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक एकल वर्ग में पीएम श्री विद्यालय अमडरिया के छात्र प्रथम रहे, जबकि डबल और बालिका वर्ग में मिश्रौली पगार की टीमों ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन बीएसए अनिल कुमार सिंह और बीईओ डॉ. प्रभात चंद राय ने किया। बालक वर्ग की टेबल टेनिस एकल प्रतियोगिता में पीएम श्री विद्यालय अमडरिया के छात्र प्रथम स्थान पर रहे, जबकि डबल वर्ग की प्रतियोगिता में मिश्रौली पगार के छात्रों की जोड़ी प्रथम रही।
इसी तरह बालिका संवर्ग की टेबल टेनिस एकल व डबल दोनों वर्गों में मिश्रौली पगार की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। बीएसए ने कहा कि खेल से बच्चों में अनुशासन और टीम भावना बढ़ती है। उन्होंने विजेता टीमों को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामना दी। अंत में उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी विजेता टीमें अब जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।