फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   PM's effigy burnt in protest

विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला जलाया

Mon, 28 Nov 2016 11:27 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
 PM's effigy burnt in protest
प्रधानमंत्री का पुतला जलाया - फोटो : अमर उजाला
 कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पडरौना नगर के सुभाष चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। नोटबंदी और कसया हवाईपट्टी की सभा में कोई घोषणा न किए जाने से यह लोग नाराज थे। कांग्रेस की तरफ से भारत बंद के आह्वान के बावजूद सोमवार को कहीं भी बंदी का असर नहीं दिखा।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामबेलास की अगुवाई में पदाधिकारी और कार्यकर्ता पडरौना नगर के सुभाष चौक पर एकत्र हुए और सभा की। इन लोगों का कहना था कि प्रधानमंत्री ने पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट तो बंद कर दिए, लेकिन बैंकों में इसके लिए कोई तैयारी न किए जाने से आम आदमी नौ नवंबर से ही परेशानी से जूझ रहा है। सबसे अधिक निम्न और मध्यमवर्गीय परिवार परेशान है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता मनीष जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री 27 नवंबर को कसया हवाईपट्टी पर सभा को संबोधित करने आए थे, लेकिन उन्होंने पर्यटन, उद्योग, रेल यातायात, व्यापार सहित किसी भी क्षेत्र में कोई घोषणा नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि मोदी की तरफ से लोकसभा चुनाव से पूर्व किए गए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया गया, जिससे जनपदवासी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। बाद में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर नाराजगी व्यक्त की।
इस दौरान कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष सुशीला गिरी, सीमा शर्मा, कृष्ण प्रताप सिंह चंदन, रहीम, समशेर मल्ल, गुड्डू मल्ल, राजेश पांडेय, राधेश्याम पासवान, नरेंद्र यादव, प्रमोद वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

कसया प्रतिनिधि के अनुसार नोटबंदी से नाराज कामरेड नेताओं ने जोकवा बाजार में प्रधानमंत्री की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और पुतला जलाया। दिन के दो बजे सभी कामरेड मोहन गौंड़ की अगुवाई में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। कामरेड समशुद्दीन अंसारी ने पीएनबी के शाखा प्रबंधक व कर्मचारियों पर ग्राहकों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed