{"_id":"616dbeba2f457b36c1337e09","slug":"pm-kushinagar-news-gkp4133511117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच स्तरीय सुरक्षा घेरे में होंगे पीएम के कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच स्तरीय सुरक्षा घेरे में होंगे पीएम के कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच स्तरीय सुरक्षा घेरे में होंगे पीएम के कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। पीएम के कार्यक्रम पांच स्तरीय सुरक्षा घेरे में होंगे। आंतरिक सुरक्षा एसपीजी संभालेगी तो वहीं बाहरी सुरक्षा की कमान 21 आईपीएस के कंधों पर होगी। सोमवार को एसपीजी के अधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों संग सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में बैठक कर आगे की कार्य योजना तैयार की।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रधानमंत्री की आंतरिक सुरक्षा में एसपीजी के कमांडो, एटीएस के कमांडो, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अधिकारी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवान शामिल होंगे। बाहरी सुरक्षा घेरे में पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ ही स्थानीय अभिसूचना इकाई, डॉग स्क्वॉयड, और बम निरोधक दस्ता तैनात रहेगा। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल के रूट पर भी पुलिस की निगरानी रहेगी। इनकी कमान 21 आईपीएस को सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त 42 एडिशनल एसपी, 65 डिप्टी एसपी, 12 कंपनी पीएसी, 12 कंपनी सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवान, पांच हजार से अधिक कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, एसआई, इंस्पेक्टर और 500 से ज्यादा यातायात पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। कार्यक्रम स्थल पर अग्निशमन विभाग की एक टुकड़ी, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता भी तैनात रहेगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिधर से भी प्रधानमंत्री का फ्लीट गुजरेगी, उस रूट पर पड़ने वाले मकानों और ऊंची इमारतों पर सशस्त्र पुलिस और सेना के जवानों की तैनाती की जाएगी।
अराजक तत्वों पर रहेगी कड़ी निगाह
सुरक्षा संबंधी बैठक में डीएम एस राजलिंगम ने कहा कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तीन स्थलों पर है। बदले मौसम के बाद भी कार्यक्रम को सफल बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। लोगों को असुविधा न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा। सभा स्थल पर कोई विरोध-प्रदर्शन न कर सके इसका भी ख्याल रखा जाएगा। अराजक तत्वों व अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। एसपी सचिंद्र पटेल ने कहा कि कार्यक्रम में श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे समेत 13 देशों के प्रतिनिधि मौजूद होंगे। ये सभी विशिष्ट हैं। इस मौके पर एडीजी अखिल कुमार, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीआईजी के रविंद्र गोंड, आईपीएस अनिल कुमार पांडेय, विनीत मिश्र, कोलांचि, अरविंद भूषण पांडेय, माणिक चंद सरोज, सत्यार्थ, राधे नारायण मिश्र, रामजी यादव, इमरान, अवधेश विजेता, एडीएम विंध्यवासिनी राय, एसडीएम प्रमोद तिवारी, ईओ प्रेमशंकर गुप्ता, रजनीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।