{"_id":"58a494104f1c1bcd57d83d9c","slug":"please-try-together-to-enhance-turnout","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मिलकर करें प्रयास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मिलकर करें प्रयास
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के उदित नारायण पीजी कॉलेज परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम शम्भु कुमार ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए शत प्रतिशत मतदान जरूरी है। जागरूक नागरिक वही होता है जो अपने मताधिकार का प्रयोग स्वस्थ मानसिकता के साथ करता है। उन्होंने कहा कि यह जनपद अब तक मतदान के परीक्षा में 60 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करता रहा है। इस बार जिले को इस परीक्षा में प्रथम श्रेणी में पास कराना है। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान किसी भी तरह की चुनौती से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। एसपी राजू बाबू सिंह ने कहा कि आने वाले चार मार्च को मतदाताओं की सुरक्षा के लिए पुलिस हर वक्त साथ रहेगी।
इस मौके पर हनुमान इंटर कॉलेज, रीयल पैराडाइज एकेडमी, स्टीफेन एकेडमी समेत कई अन्य विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सीडीओ केदानाथ सिंह, डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र, बीईओ अजय कुमार तिवारी, प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल, डॉक्टर सुनीता पांडेय, प्राचार्य डॉक्टर अशोक सिंह समेत तमाम लोग मौजूद थे।