{"_id":"69b4708eb28029a4370df160","slug":"players-from-the-district-won-gold-and-silver-medals-at-the-state-level-competition-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-156304-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड और सिल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड और सिल्वर
Sat, 14 Mar 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। अयोध्या के डाभा सेमर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में नौ से 11 मार्च तक 36वीं राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें जिले के खिलाड़ियों ने शूटिंग, फुटबाल, ताइक्वांडो, कुश्ती, जूडो, बॉक्सिंग, तैराकी, फुटबाल, हैंडबाल, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कबड्डी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते हैं। उन्हें जिले के खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।
बेसिक शिक्षा परिषद के जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि अयोध्या के डाभा सेमर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में आयोजित 36वीं बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल होकर आशिया खातून ने शूटिंग व सुमन ने गोल्ड मेडल, स्वीटी शर्मा ने सिल्वर व अंशु यादव ने ब्रांज मेडल जीता है। इसी तरह फुटबाल बालक वर्ग विजेता घोषित होकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है।
उन्होंने बताया कि ताइक्वांडो में विनीता ने गोल्ड मेडल, आनंद प्रजापति ने सिल्वर मेडल, रोहित राजभर ने ब्रांज मेडल, कुश्ती में पुजारी ने गोल्ड, बादल ने गोल्ड मेडल व शिवम गुप्ता ने ब्रांस मेडल जीता है। इसी तरह जूडो में शिवम गुप्ता ने गोल्ड मेडल, बॉक्सिंग में अमन प्रसाद ने गोल्ड मेडल, दिलखुश ने गोल्ड मेडल, आनंद राय ने गोल्ड मेडल, श्याम कुमार ने गोल्ड मेडल, सागर ने सिल्वर मेडल, बादल ने सिल्वर मेडल जीता है।
विज्ञापन
उनकी इस उपलब्धि पर सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक संगीता सिंह, बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य, खेल के मंडलीय नोडल अधिकारी डॉ. प्रभात चंद्र राय, रजनीश कुमार द्विवेदी, जयंत भारती आदि मौजूद रहे।