{"_id":"65ecb53fc6617e377606f9d4","slug":"platform-under-construction-without-standard-collapsed-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-113874-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मानक विहीन निर्माणाधीन चबूतरा गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मानक विहीन निर्माणाधीन चबूतरा गिरा
Sun, 10 Mar 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। आकांक्षात्मक ब्लॉक विशुनपुरा में विकास कार्यों में जमकर मनमानी की जा रही है। शनिवार को 1.88 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे चबूतरे के निर्माण में इसकी दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। मौके पर अफरा तफरी मची रही। गांव के लोग इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वॉयरल कर दिया। गांव के लोग निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगा रहे हैं। आधे-अधूरे निर्माण कार्य पर ही लोकार्पण का बोर्ड लगा दिया गया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
ब्लॉक के माघी कोठिलवा गांव में काली माता मंदिर परिसर में पांचवे राज्य वित्त योजना से एक लाख 88 हजार 246 रुपए की लागत से चबूतरा का निर्माण कार्य चल रहा है। गांव वालों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप काम नहीं किया जा रहा है। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे अचानक चबूतरे के दोनों तरफ की दीवार भरभराकर गिर गई। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के काफी संख्या में लोगो की भीड़ जुट गई। कुछ लोग इस घटना का वीडियो और फोटो बनाकर गांव के ही ग्रुप में पोस्ट कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर ही सवाल उठाने लगे। जिले में रविवार को सीएम का दौरा भी होना है लेकिन जिम्मेदारों को इसकी तनिक भी डर नही है।
-
-आधे-अधूरे निर्माण कार्य में लगा लोकार्पण का बोर्ड, चर्चा जोरों पर
किसी भी विकास कार्य को पूर्ण करने के बाद ही लोकार्पण का पत्थर या बोर्ड लगाया जाता है। लेकिन चबूतरे पर कार्य पूर्ण भी नहीं हुआ है और लोकार्पण का बोर्ड शनिवार को लगवा दिया गया था, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
-
एक सदस्य चबूतरे पर मिट्टी को दबाने के लिए बोरिंग से पानी अधिक चलवा दिए जिसके कारण दीवाल गिर गया है। निर्माण कार्य चल ही रहा है, ठीक करवा दिया जाएगा।
गोबरी उर्फ नथुनी चौहान ग्राम प्रधान।
-
मामला गंभीर है, कार्य को रुकवा दिया गया है, जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी। मानक के विरुद्ध कोई भी काम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। -आलोक प्रियदर्शी डीपीआरओ।