फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Plants received for planting in the campaign were thrown into the canal

Kushinagar News: अभियान में लगाने के लिए मिले पौधे, फेंक दिए नहर में

Sat, 26 Jul 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 26 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Plants received for planting in the campaign were thrown into the canal
नहर में फेंके गए पौधे। स्रोत-सोशल मीडिया 
मंसाछापर। गांव में पौधे के लिए वन विभाग की तरफ से पौधों का वितरण हुआ थ, लेकिन यह अभियान केवल फोटो खिंचवाने तक सिमट कर रह गया। विशुनपुरा ब्लॉक के पटेरा गांव के पास सीधरिया ताल नहर में करीब सात सौ पौधे फेंक दिए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह लोगों ने इसको देखकर बीडीओ से शिकायत की। बीडीओ के निर्देश पर शाम को एडीओ एसटी आशुतोष मिश्र ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो सात सौ से पौधों को नहर में फेंकने की बात सामने आई। हालांकि किस गांव के जिम्मेदारों ने पौधों को फेंका है, इसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

बीडीओ रवि कुमार रंजन के निर्देश पर शाम करीब चार बजे एडीओ एसटी जांच करने पहुंचे। जांच में करीब 700 से अधिक पालीथीन लगे पौधे फेंके मिले। लोगो का कहना है कि पटेरा बुजुर्ग, खुर्द और बभनौली सहित तीनों गावों का सीमा पड़ता है, लेकिन जिम्मेदारों ने बड़ी लापरवाही की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ एसटी आशुतोष मिश्र ने बताया कि यह लापरवाही है, करीब 700 से अधिक पौधे फेंके मिले है। आसपास के तीन गांव के प्रधान और सचिव से पूछताछ हुई है, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं है। इन गांवों में हुए पौधारोपण का सत्यापन होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed