फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Planting trees is necessary to save the earth from global warming: DM

पृथ्वी को ग्लोबल वार्मिंग से बचाने के लिए पौधरोपण जरूरी : डीएम

Tue, 09 Jul 2024 05:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 09 Jul 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Planting trees is necessary to save the earth from global warming: DM
कुशीनगर के मुख्य मंदिर परिसर में पौधरोपण करने के बाद पौधे की सिंचाई करते डीएम व अन्य।
पकवा इनार। बुद्ध महापरिनिर्वाण स्थली परिसर में सोमवार को डीएम ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने स्वस्थ जीवन और पृथ्वी को ग्लोबल वार्मिंग से बचाने के लिए लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण अति आवश्यक महत्वपूर्ण है। पृथ्वी को ग्लोबल वार्मिंग जैसे हानिकारक प्रभावों से बचाने और पर्यावरण को संरक्षित करने में पेड़-पौधे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को शुभ कार्यक्रमों में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने परिजात का को पौधा लगाते हुए कहा कि यह वृक्ष (किंतूर) बाराबंकी जिले के किंतूर गांव स्थित एक गोरखचिंच का वृक्ष है। इस वृक्ष के सांस्कृतिक और पौराणिक महत्व को देखते हुए भारत सरकार ने इसे संरक्षित किया है। यह वृक्ष अफ्रीका के कुछ विशेष भागों में भी पाया जाता है। इसके पुष्प की खास विशेषता है। इसकी आयु 1000 वर्ष मानी जाती है। इस दौरान पर्यटन सूचना अधिकारी प्राण रंजन, प्रभागीय वनाधिकारी वरुण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पौधरोपण से ही धरती पर फैलेगी हरियाली: डीआईओएस
पकवा इनार। बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर परिसर में सोमवार को पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। आगे भी कालेज की तरफ से पौधरोपण का कार्यक्रम चलता रहेगा। डीआईओएस रविन्द्र सिंह व कालेज प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय की अगुवाई में आम का पौधा रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर हरियाली पौधरोपण से ही फैलेगी। हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करना चाहिए। इस अभियान को संकल्प से लक्ष्य तक पहुंचाया जा सकता है। पूरे समाज की सहभागिता से ही पर्यावरण संरक्षण व पौधरोपण अभियान को सफलता मिलेगी। इस मौके पर सुरेश गुप्त, सूर्य प्रकाश राय, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, प्रेम कुमार मिश्र, राजेश कुमार पाठक समेत गण्यमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed