फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pipe burst as soon as water supply started, people expressed displeasure

Kushinagar News: पानी की आपूर्ति शुरू होते ही पाइप फटा, लोगों ने जताई नाराजगी

Fri, 22 Dec 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 22 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Pipe burst as soon as water supply started, people expressed displeasure
किन्नर पट्टी गांव में ओवर हैंड टैंक की सप्लाई करते ही पाइप फटने से धसी सड़क।
मंसाछापर। आकांक्षात्मक ब्लॉक विशुनपुरा में हर घर जल योजना के तहत ओवरहेड टैंक का निर्माण और लोगों के घरों तक पाइप बिछाई गई है। बृहस्पतिवार को किन्नरपट्टी गांव में ओवरहेड टैंक से पानी की आपूर्ति शुरू होते ही पाइप फट गया। आनन फानन में पानी की आपूर्ति बंद की गई। गांव की मुख्य सड़क पर पानी एकत्र होकर खेतों में चला गया। कार्यदायी संस्था आधा अधूरा कार्य छोड़कर चली गई है, जिसके बाद जल निगम के जिम्मेदार कार्यों की जांच कराना भी मुनासिब नहीं समझे।
विज्ञापन

किन्नरपट्टी गांव में वर्ष 2014-15 में ओवरहेड टैंक का निर्माण शुरू हुआ। वर्ष 2018 में निर्माण पूर्ण करा दिया गया। वर्ष 2019-20 में चार ग्राम पंचायतों में पाइप लाइन बिछा दी गई। इस ओवरहेड टैंक से किन्नरपट्टी, विशुनपुरा बुजुर्ग, पुर्नहा बुजुर्ग और पुर्नहां मिश्र सहित चार ग्राम पंचायतों में पानी की आपूर्ति होनी है। लोगों की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार की सुबह ओवरहेड टैंक से पानी की आपूर्ति शुरू हुई, जिसके कुछ ही देर बाद किन्नरपट्टी चौराहे के पास पाइप फट गई। आनन फानन में पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई। गांव के बेचू राजभर, फागू प्रसाद, लाल बिहारी, अजय कुमार सहित कई लोगों ने बताया कि सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना पूरी तरह फ्लाॅप है। कई वर्षो के इंतजार के बाद जब पानी की आपूर्ति शुरू हुई तो पाइप ही फट गई। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से जांच की मांग की। उनका कहना है कि ओवरहेड टैंक के निर्माण के लिए ताज इंटरप्राइजेज कार्यदायी संस्था नामित की गई थी।
विज्ञापन

00
क्या कहते हैं लोग-

ओवरहेड टैंक से पानी की आपूर्ति शुरू होते ही पाइप फट गई, जिसके बाद किसी तरफ पानी की आपूर्ति बंद करवाई गई। -विपिन यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, किन्नरपट्टी।
विज्ञापन
विज्ञापन


00
कई वर्षों के इंतजार के बाद शुद्ध पानी मिलने की उम्मीद थी, लेकिन पाइप फटने के बाद उम्मीद कम हो गई। -मनोज यादव

00
ओवरहेड टैंक निर्माण के बाद उम्मीद थी कि शुद्ध पानी मिलेगा। बाजार से पानी खरीदना नहीं पड़ेगा। -सुमहेर राजभर।

00
पाइप लगाने में गड़बड़ी हुई है, इसे ठीक कराते हुए जल्दी पानी की आपूर्ति शुरू कराई जाए। -बासिंद्र यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed