फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pipa bridge will start by the end of this week

इस सप्ताह के अंत तक शुरू हो जाएगा पीपा पुल

Wed, 24 Feb 2021 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Pipa bridge will start by the end of this week
इस सप्ताह के अंत तक शुरू हो जाएगा पीपा पुल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही (कुशीनगर)। बांसी नदी के धोकरहा घाट पर पीपा पुल लगाने का कार्य अंतिम दौर में है। इस सप्ताह के अंत तक पुल पर आवागमन शुरू हो जाएगा। इससे विभिन्न गांवों के करीब 50 हजार लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।

दुदही ब्लॉक के बांसी नदी के धोकरहा घाट पर पुल नहीं होने पर क्षेत्र के लोग बांस-बल्ली का पुल बनाकर कर नदी पार करते हैं। इस नदी पर पुल निर्माण की मांग काफी दिनों से चल रही थी। पुल निर्माण का मामला कई बार चुनावी मुद्दा भी बन चुका है। भाजपा नेता विजय कुमार राय ने वर्ष 2019 में किसान पीजी कॉलेज सेवरही के परिसर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को मांग पत्र देकर खैरवा घाट और धोकरहा घाट पर पीपा पुल बनाने की मांग की थी। पिछले दिनों दोनों घाटों पर पीपा का पुल बनाने की स्वीकृति मिली थी। खैरवा घाट पर अभी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। जबकि धोकरहा घाट पर पुल लगाने का कार्य तेजी से हो रही है। इस पुल का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी करा रहा है। इसका निर्माण कार्य अंतिम दौर पर है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन हेमराज सिंह ने बताया कि इस घाट पर पीपा पुल का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इस सप्ताह के अंत तक आवागमन शुरू दिया जाएगा। इस पुल का निर्माण होने से धोकरहा, चकदहवा, दशहवा, अमवादिगर, बिजिलिया तांड, भेड़िहारी, रामपुर जमुनिया, अशोगवा आदि गांवों के 50 हजार से अधिक लोगों का आवागमन आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed