फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pickup driver accused of crushing head constable to death arrested

Kushinagar News: हेड कांस्टेबल को कुचलकर मारने का आरोपी पिकअप चालक गिरफ्तार

Sun, 11 Aug 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 11 Aug 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Pickup driver accused of crushing head constable to death arrested
पडरौना। तुर्कपट्टी थाने की पुलिस ने दो साल से वांछित चल रहे पिकअप चालक को शनिवार को जोकवा बाजार फ्लाई ओवर के पास से गिरफ्तार किया है। हेड कांस्टेबल की दो साल पहले पिकअप की टक्कर से मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि पिकअप का चालक फरार चल रहा था। गिरफ्तार चालक पर 25 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था। इसके अतिरिक्त एसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 10 हजार का इनाम दिया है।
विज्ञापन

एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि शनिवार को जोकवा बाजार के पास से तुर्कपट्टी पुलिस टीम ने फरार चल रहे 25 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त दिनेश प्रसाद गोड़ निवासी ग्राम सलेमगढ़ सियरहा थाना तरयासुजान को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि 15 जून 2022 को एनएच-28 जोकवा बाजार फ्लाई ओवर के पश्चिम के पास पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक पिकअप, जो गोपालगंज की तरफ से कसया की ओर तेजी से आता दिखा। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो अज्ञात पिकअप के चालक ने गाड़ी धीमी कर जान बूझकर जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की। इस पर थाने के हेड कांस्टेबल धर्मवीर यादव ने वाहन रोकने का प्रयास किया। तभी चालक ने उन्हें जान बूझकर टक्कर मार दी। इससे हेड कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छह अभियुक्तों में से पहले ही पांच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पिकअप का चालक वांछित अभियुक्त दिनेश प्रसाद गोड़ निवासी ग्राम सलेमगढ सियरहा थाना तरयासुजान फरार चल रहा था और इसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। इस मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार करने में शनिवार को पुलिस ने सफलता हासिल की है। इनामी वांछित को गिरफ्तार करने वाली टीम को एसपी ने अलग से 10 हजार रुपये से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

0
ऐसे देते थे वारदात को अंजाम :
एसपी संतोष कुमार मिश्र के अनुसार अभियुक्त प्रतिबंधित पशुओं को वध के लिए उत्तर प्रदेश से बिहार के रास्ते बंगाल ले जाते थे। यह जब प्रतिबंधित पशुओं को वाहन में लादकर निकलते थे तो पहले से ही प्लान कर लेते है कि यदि रास्ते में कोई भी पुलिसकर्मी या पुलिस टीम गाड़ी रोकने की कोशिश की तो उस पर गाड़ी चढ़ाकर मार डालना है और मौके से भाग लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
गिरफ्तार करने वाली टीम में ये रहे शामिल :
एसओ संजय कुमार, एसआई आशीष सिंह, हेड कांस्टेबल संजय यादव, कांस्टेबल कपिल सरोज, राहुल सिंह, राजेश यादव, लक्ष्मण प्रजापति, धर्मेन्द्र यादव वांछित की गिरफ्तारी में शामिल रहे। इनकी इस उपलब्धि पर एसपी ने पूरी पुलिस टीम को 10 हजार नकदी पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed