फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Photocopy shops will remain closed within 500 meters of the examination center

Kushinagar News: परीक्षा केंद्रों की 500 मीटर की परिधि में बंद रहेंगी फोटोकॉपी की दुकानें

Sat, 26 Jul 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 26 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Photocopy shops will remain closed within 500 meters of the examination center
पडरौना। सहायक समीक्षा अधिकारी व समीक्षा अधिकारी भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के पांच सौ मीटर दायरे में फोटो स्टेट व मोबाइल की दुकानें बंद रहेंगी। इसके लिए डीएम ने निर्देश जारी कर अधिकारियों को निगरानी करने का निर्देश दिया है। परीक्षा के दौरान निर्देश का अनुपालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि सहायक समीक्षा अधिकारी व समीक्षा अधिकारी परीक्षा 27 जुलाई की सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन

इसके लिए सहायक केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा जोनल मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई जा चुकी है।
डीएम ने एसपी को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर आयोग के निर्देशानुसार सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं। डीआईओएस ने बताया कि इस परीक्षा की सुचिता बनाए रखने और जिले में शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह दृण संकल्पित है।
विज्ञापन

आयोग की तरफ से मिले हर निर्देश का अनुपालन किया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर परिधि में संचालित सभी फोटो कॉपी और मोबाइल की दुकानें बंद रहेंगी। इसके लिए डीएम ने निर्देश जारी किया है। डीएम की तरफ से जारी निर्देश का पालन कराने के लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों के अलावा पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed