फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People were troubled by the heat of the sun and also faced heat wave

Kushinagar News: सूरज की तपिश से बेहाल हुए लोग, लू से भी हुआ सामना

Tue, 10 Jun 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 10 Jun 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
People were troubled by the heat of the sun and also faced heat wave
पडरौना। सूर्य की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को तेज धूप और लू का सामना करना पड़ा। सूर्य की तपिश के चलते दोपहर में सड़कें सूनी नजर आईं। वहीं रात के समय तापमान बढ़ने से लोगों की नींद पूरी नहीं हो रही है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह आठ बजे से ही गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, तापमान में भी लगातार वृद्धि होती गई। सुबह 10 बजे तक तेज धूप के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन

दोपहर में जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्मी से लोग काफी परेशान दिखे।
करीब दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, जो लोग किसी जरूरी काम से बाहर निकले भी थे, उन्हें गर्मी और लू के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय एक-दुक्का लोग ही आ जा रहे थे। सड़कों पर गुजरने वाले कई लोग अपने चेहरे ढके हुए नजर आए। तेज धूप के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापामन 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। उन्होंने जिले के लोगों को इस भीषण गर्मी से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed