{"_id":"693f1a984f5f70bd370ffb80","slug":"people-were-made-aware-of-how-to-protect-themselves-from-cyber-fraud-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-150764-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: साइबर ठगी से बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: साइबर ठगी से बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक
Mon, 15 Dec 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। समय से बैंक खातों के पासबुक प्रिंट कराते रहें। खाते में अपडेट मोबाइल नम्बर की जांच कर लें। मोबाइल पर आने वाले मैसेज को हमेशा पढ़ते रहें। किसी भी तरह की ठगी की आशंका होने पर तत्काल थाने में सूचना करें। साइबर सेल की ओर से प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को आयोजित होने वाले साइबर जागरूकता दिवस का आयोजन रामकोला थाने में किया गया। जागरूकता दिवस में पहुंचे इंस्पेक्टर मनोज कुमार पंत ने कहा कि ठगी का शिकार व्यक्ति जितनी जल्दी पुलिस को सूचना देगा उतनी ही शीघ्रता से उसे निदान मिलेगा।
उन्होंने बताया कि ठगी होने ले तत्काल बाद मौके से ही पुलिस कप सूचना दें, मोबाइल की सूचना पर ही उनकी रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
रिपोर्ट दर्ज होते ही कार्रवाई शुरू हो जाती है। यदि ठगी की सूचना तत्काल मिल जाएगी तो हमारे टीम का प्रयास रहेगा कि 24 घण्टे के भीतर उनकी रकम उनके खाते में वापस करवा दी जाय।
उन्होंने कहा कि खाताधारक बैंक जाकर अपने खाते में अंकित मोबाइल नम्बर की जांच कर लें। समय समय पर बैंक खाते के पासबुक को प्रिंट करवाकर अपने धन की जांच पड़ताल करते रहें। किसी भी तरह के आशंका होने पर बैंककर्मियों से उसकी जांच पड़ताल कर लें, यदि खाते से आपकी जानकारी के बिना कोई भी धन हस्तांतरित किया गया हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने व्हाट्सएप पर आने वाले मैसेजेज को जरूरत के अनुसार ही पढ़ें और उसमें मांगे जाने वाले किसी भी तरह की ओटीपी किसी को न दें, और न ही अपने एटीएम पर अंकित नंबर किसी को बताएं। मोबाइल का प्रयोग हमेशा सतर्कता से करें।