फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People's enthusiasm shown in tricolor yatra

तिरंगा यात्रा में दिखा लोगों का उत्साह

Sat, 13 Aug 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
People's enthusiasm shown in tricolor yatra
नगर में निकली तिरंगा यात्रा में लोगों का अभिवादन करते पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह। संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
तिरंगा यात्रा में दिखा लोगों का उत्साह
विज्ञापन

पडरौना। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को जनपद में जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर लोगों का उत्साह दिखा। इस रैली के माध्यम से लोगों से अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाने की अपील की गई।
पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार, पटहेरवा थाने की पुलिस और नवजीवन इंटर कॉलेज की तरफ से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें एसओ अखिलेश सिंह, जयहिंद यादव, लक्ष्मण सिंह, शशांक राय, प्रधानाचार्य आरबी राम, प्रवक्ता ओमप्रकाश, शिक्षक बृजभूषण सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन

दुदही प्रतिनिधि के अनुसार, भाजपा की तरफ से बाजार के गोला बाजार स्थित शिवमंदिर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें फाजिलनगर के विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय, गिरिजेश जायसवाल, लल्लन गौंड, राजन जायसवाल सहित कई लोग शामिल थे। दुदही के आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज के छात्रों ने एक किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें प्रधानाचार्य ओमप्रकाश प्रसाद, ओमप्रकाश सिंह, प्रमोद मौर्य, अंजुम आरा, अपराजिता तिवारी आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे में स्कूली बच्चों की प्रभातफेरी निकाली गई। इसमें क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गोंड, एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव, तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, भाजपा के क्षेत्रीय प्रशिक्षण प्रमुख जयप्रकाश उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्रा, विजय खेतान आदि शामिल थे।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार, भाजयुमो और सेवरही ब्लॉक की ओर से तरयासुजान से सिसवा बाजार तक बाइक रैली निकालकर लोगों से राष्ट्र गौरव के प्रतीक तिरंगा को घर-घर फहराने की अपील की गई। इस रैली में भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय, सेवरही के ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि धनंजय तिवारी, भाजयुमो के प्रदेश मंत्री दीपक पटेल, जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, भोला राय आदि शामिल थे।
जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, स्वर्गीय धर्मराज पांडेय इंटरमीडिएट कॉलेज चिरगोड़ा की तरफ से साइकिल रैली निकाली गई। इस रैली में ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, विद्यालय के प्रबंधक बिंदेश्वर पांडेय, राहुल पांडेय, हरिशंकर चौबे, उदयभान मद्धेशिया, ओमप्रकाश कुशवाहा आदि शामिल रहे। जीएल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल बबुइया हरपुर से भी रैली निकाली गई, जिसमें ब्लॉक प्रमुख सहित विद्यालय के प्रबंधक लक्ष्मण गुप्ता, विपिन गुप्ता, रीता देवी, अंजली रावत सहित कई लोग शामिल थे।
रहसू बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, नदवा विशुनपुर स्थित मदरसा सैयदिया हुसैनुल उलूम की तरफ से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें प्रधानाचार्य मीर हजरत अली, कलीमुल्लाह, मीर नसरत अली, एजाजुद्दीन अहमद, सनौवर आलम, हजरत अंसारी आदि शमिल थे।
मथौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, मोतीचक विकास खंड के मथौली बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से 300 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सांसद विजय कुमार दुबे, क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गोंड, ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि मोतीचक संदीप सिंह, बृजेश कुमार उपाध्याय, प्रेमचंद सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे। मुरलीधर भागवत लाल महाविद्यालय से भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव, रमेश यादव, शकील अफगन, रविंद्र गोंड, जलालुद्दीन सहित कई लोग शामिल थे।
गुरवलिया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए खादी ग्रामोद्योग सपहां की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस रैली की अगुवाई खादी ग्रामोद्योग संस्थान के सचिव पंकज कुमार पांडेय कर रहे थे। यात्रा में जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि राजन शुक्ल, परशुराम सिंह, राजेश राय, विजय पांडेय, रामनयन, नीरज गोंड, विशाल गुप्ता, संजय यादव व अन्य लोग शामिल थे।
बेलवा कारखाना प्रतिनिधि के अनुसार, पंडित मंगल उपाध्याय इंटर कॉलेज की ओर से 100 मीटर की तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य रामू, विजय प्रकाश उपाध्याय, शिवेंद्र पांडेय, अंशुमान चतुर्वेदी, इरशाद अंसारी, विपिन सहित अन्य लोग शामिल थे।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विचार परिवार के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली। लोगों से आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान हर घर तिरंगा लगाने की अपील की। इस दौरान विधायक विवेकानंद पांडेय, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, डॉ. निलेश मिश्र, आलोक तिवारी, दुर्गेश्वर वर्मा, राकेश मद्धेशिया, सुरेंद्र पांडेय, नित्यानंद वर्मा, नत्थू शर्मा, अजीत तिवारी, चंद्रप्रकाश तिवारी व अन्य लोग शामिल थे।
सुकरौली प्रतिनिधि के अनुसार, बीडीओ कृष्णा चतुर्वेदी और सीएचसी प्रभारी डॉ. स्वप्निल श्रीवास्तव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसी तरह कैनन पब्लिक स्कूल अवरवा के प्रबंधक सीपी तिवारी की देखरेख में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान प्रधानाचार्य नंदना मिश्रा, रामसमुझ पासवान, राजेश कुशवाहा, सूर्या, अंकुश जायसवाल, विकास तिवारी शामिल थे।
अहिरौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज परतावल होलिया, वंशराज सिंह इंटर कॉलेज लखिमा, विद्यार्थी इंटर कॉलेज जगदीशपुर बरडीहा और गायत्री देवी कन्या इंटर कॉलेज विशुनपुरा के छात्रों की तरफ से शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें प्रधानाचार्य राधाकृष्ण सिंह, विरेंद्र यादव, गीता देवी, सहायक अध्यापक सुरेश प्रसाद, नागेंद्र यादव, राजेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह व अन्य लोग शामिल थे।

तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार, विद्यावती देवी महाविद्यालय तमकुहीराज के परिसर से तिरंगा रैली निकाली गई। क्षेत्रीय विधायक असीम राय ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में व्यास नारायण उमराव, तहसीलदार दीपक गुप्ता व सीओ तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा तथा सभी विद्यार्थी शामिल हुए। रैली में डायरेक्टर सुधीर सिंह, गुड्डू राय, राजेश यादव, संदीप कुशवाहा, मारकंडेय सिंह, शैलेंद्र सिंह व अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed