{"_id":"66847c8fe660925d420f4a94","slug":"people-protested-and-demanded-replacement-of-dilapidated-wire-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-119219-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रदर्शन कर लोगों ने की जर्जर तार बदलवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रदर्शन कर लोगों ने की जर्जर तार बदलवाने की मांग
Wed, 03 Jul 2024 03:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 03 Jul 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के पिपरा वर सिवान गांव के लोगों ने मंगलवार को ट्रांसफार्मर के पास प्रदर्शन किया। इसमें लोगों ने बार-बार बिजली का तार गिरने और जंपर जलने से ठप हो रही बिजली आपूर्ति पर नाराजगी जताते हुए जर्जर तार बदलने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे नागेंद्र मोहन, महबूब आलम, टिंकू, इमरान, खैरूल्लाह, इम्तियाज, सलमान, रामजी, अंगद, मिकाइल, समसाद, सन्नी, विपीन, सन्नी, मोसाहेब, अरबाज आदि ने बताया कि गांव की आबादी करीब दो हजार है। लोगों को बिजली आपूर्ति के लिए 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है, जिस पर गांव करीब 300 उपभोक्ताओं का लोड है। ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक लोड होने के चलते ट्रांसफार्मर का फ्यूज बार-बार उड़ जाता है। इसके अलावा बिजली आपूर्ति के लिए लगा एलटी लाइन भी काफी पुरानी होने के चलते जर्जर हो गया है। जिसके चलते हल्की सी हवा चलने पर फाल्ट हो जाता है। इन लोगों ने जर्जर एलटी लाइन की जगह नए तार लगाने और 63 केवीए की जगह 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की गई।
जेई बख्तियार अहमद ने बताया कि इस गांव की पुरानी लाइन की जगह केबलीकरण कार्य का ठेका लेजर कंपनी को काफी पहले से मिला हुआ है, लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है। संंबंधित ठेकेदार को कार्य कराने का निर्देश दिया गया है।