फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People of the state are troubled by inflation and bulls: Rajbhar

प्रदेश की जनता महंगाई और सांड़ से परेशान : राजभर

Thu, 24 Feb 2022 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
People of the state are troubled by inflation and bulls: Rajbhar
रामकोला विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मीगंज में सुभासपा-सपा उम्मीदवार के पक्ष में सभा को संबोधित कर? - फोटो : KUSHINAGAR
प्रदेश की जनता महंगाई और सांड़ से परेशान : राजभर
विज्ञापन

लक्ष्मीगंज (कुशीनगर)। प्रदेश की जनता महंगाई और सांड़ से परेशान है। प्रधानमंत्री एक-एक का सरकारी कंपनियों को बेच रहे हैं। ये बातें सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहीं। वह बृहस्पतिवार को लक्ष्मीगंज बाजार के चीनी मिल गेट पर सपा और सुभासपा के संयुक्त प्रत्याशी पूर्णमासी देहाती के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर लक्ष्मीगंज की बंद चीनी मिल को चालू कराया जाएगा। मोदी और योगी पर प्रहार करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौरान दवाओं और वेंटिलेटर के लिए जनता मर रही थी, उस समय योगी और मोदी गुजरात में वोट मांग रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नंबर के झूठे हैं। जनसभा की अध्यक्षता मास्टर राधेश्याम सिंह ने की। इस दौरान सतीश राणा, पवन राय, मिलन विश्वास, अरविंद अग्रवाल, ओमप्रकाश यादव, राजेश यादव, घनश्याम यादव, ओंकार राजभर, कन्हैया निषाद, आरके मिश्रा, काशी नरेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जाति देखकर किए जा रहे एनकाउंटर : स्वामी प्रसाद
टेकुआटार। भाजपा सरकार जनता के साथ विश्वासघात की राजनीति करती हैं। किसानों के साथ सौतेला व्यवहार हुआ है। तीनों कृषि कानून चुनाव को देखते हुए वापस किया गया है। प्रदेश सरकार के इशारे पर जाति देखकर एनकाउंटर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बातें पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने कही। वह कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के टेकुआटार में सपा उम्मीदवार राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी राव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गोबर से रोजगार देने का झांसा दे रहे हैं। इस दौरान सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आरक्षण और संविधान को बचाने के लिए सपा की सरकार जरूरी है।

जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय चौहान ने कहा कि भाजपा ने कहा था कि हवाई चप्पल पहनने वाले हवाई जहाज में उड़ाएंगे, लेकिन परिणाम यह हुआ कि हवाई जहाज ही बेच दिया। जनसभा की अध्यक्षता अब्दुल हसन सिद्दीकी और संचालन राजेंद्र यादव ने किया। सभा को जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज यादव, उग्रसेन यादव आदि ने संबोधित किया। इस दौरान प्रदीप सिंह, मुस्तफा खान, मारकंडेय तिवारी, कैफुक अली मजनू, राधेश्याम, जुबेर, राहुल, एजाज, गोलू, जावेद, चंदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed