फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People made video of Kotedar loading ration for black marketing, police caught him

Kushinagar News: कालाबाजारी के लिए राशन लोड कराते कोटेदार की लोगों ने बना ली वीडियो, पुलिस ने पकड़ा

Thu, 29 Aug 2024 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
People made video of Kotedar loading ration for black marketing, police caught him
-कई माह से स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर नहीं दिया था राशन, 183 क्विंटल राशन की कालाबाजारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी
मथौली। मोतीचक विकासखंड के हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर स्थित नारायणपुर गांव में अन्नपूर्णा भवन से मंगलवार की रात राशन की कालाबाजारी करते कोटेदार की लोगों ने वीडियो बना ली और पुलिस को सूचना दी। इस बीच बचने के लिए कोटेदार ने 112 नंबर पर राशन चोरी की सूचना दी, लेकिन कोटेदार की चालाकी काम नहीं आई और लोगों के खींचे गए फोटो व वीडियो ने कोटेदार की कालाबाजारी का राज खोल दिया। जांच में पाया गया कि 183 क्विंटल राशन की कालाबाजारी कर दी गई है।
मोतीचक विकासखंड के हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर स्थित नारायणपुर गांव में सड़क किनारे अन्नपूर्णा भवन बना है। यहां से कोटेदार राशन का वितरण करता है। कोटेदार ने कई माह से स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन नहीं दिया। मंगलवार की रात कोटेदार हीरालाल अंबे कालाबाजारी के लिए पिकअप पर राशन लोड करा रहा था। किसी ग्रामीण ने उसका वीडियो बना लिया और फोटो खींच लिए। इसके साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप चालक को पकड़ लिया। चालक ने पूछताछ में राशन बेचने की पुष्टि कर दी। पुलिस ने कोटेदार को पकड़ लिया और चालक व कोटेदार दोनों को थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रात में कालाबाजारी के लिए राशन लोड कराने के बाद बचने के लिए कोटेदार ने 112 नंबर पुलिस को राशन चोरी होने की सूचना दे दी, लेकिन पुलिस की जांच व ग्रामीणों के वीडियो और फोटो से राशन चोरी की पुष्टि नहीं हो पाई और कोटेदार की कालाबाजारी का राज खुल गया। उधर सूचना मिलते ही पूर्ति निरीक्षक विजय कुमार पाल अन्नपूर्णा भवन पहुंचे। वहां पुलिस की मौजूदगी में स्टॉक की जांच की। जांच में पाया कि कोटेदार द्वारा अगस्त व सितंबर का राशन 218 क्विंटल उठान किया था, जिसमें 34 क्विंटल शेष था। इस तरह 183 क्विंटल राशन अन्नपूर्णा भवन से गायब था। कोटेदार द्वारा गरीबों का 183 क्विंटल राशन कालाबाजारी कर दिया गया है। जांच में वितरण व्यवस्था में भी काफी गड़बड़ी पाई गई है।

जांच के दौरान कंपोजिट विद्यालय नारायणपुर की प्रधानाचार्य नाजरीन तारा ने पत्र देकर बताया कि उनके विद्यालय के लिए कई महीनों का 21 क्विंटल 52 किलो चावल व 11 क्विंटल 81 किग्रा गेहूं अभी तक नहीं मिला है। इस संबंध में उन्होंने पूर्ति निरीक्षक को पत्र भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed