{"_id":"5abbdea84f1c1be8298b466e","slug":"people-killed-by-road-accident-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मौत से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में मौत से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
अाक्राेश्ा
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। गुदरी मुहल्ले की रहने वाली दो सगी बहनें मुख्य मार्ग पर ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गईं। इसमें से एक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना से नाराज लोगों ने तमकुहीराज-सेवरही मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसके बाद जाम खत्म हुआ। घायल लड़की को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
तरयासुजान थाना क्षेत्र स्थित तमकुहीराज बाजार के गुदरी मुहल्ला निवासी कलाम शेख की पुत्रियां 18 वर्षीया शाहिना व 14 वर्षीया नूर जन्नत मंगलवार की सुबह 10 बजे घर से बाजार में सामान खरीदने जा रही थीं। दोनों बहनें मुख्य मार्ग पर ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गईं। इस हादसे में शाहिना की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नूर जन्नत गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल नूर जन्नत को तमकुही सीएचसी भेजा। इसके अलावा मृतका का शव सड़क पर रखकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई तथा परिवारीजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया गया। भीड़ को देखते हुए सीओ तमकुहीराज आरके तिवारी मौके पर पहुंचे और आरोपी चालक को हिरासत में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस बुला ली गई। करीब तीन घंटे तक चली मशक्कत के बाद लोग शांत हुए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और घायल नूर जन्नत को भी तमकुही सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
इस दौरान प्रभारी एसओ तरयासुजान अमित कुमार राय, एसओ पटहेरवा बब्बन सिंह, एसओ सेवरही श्रीप्रकाश, एसओ तुर्कपट्टी दुर्गेश कुमार, चौकी प्रभारी तमकुहीराज विकास यादव, एसआई वेद प्रकाश, एसआई नंदा प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान प्रभारी एसओ तरयासुजान अमित कुमार राय, एसओ पटहेरवा बब्बन सिंह, एसओ सेवरही श्रीप्रकाश, एसओ तुर्कपट्टी दुर्गेश कुमार, चौकी प्रभारी तमकुहीराज विकास यादव, एसआई वेद प्रकाश, एसआई नंदा प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन