{"_id":"6776dad5f827d13b900c8f51","slug":"people-have-expectations-of-development-of-the-city-in-the-new-year-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-129516-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नए साल में लोगों को शहर के विकास की उम्मीदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नए साल में लोगों को शहर के विकास की उम्मीदें
Thu, 02 Jan 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। खट्टी-मीठी यादें समेत 2024 विदा हो चुका है। अब नए साल में लोगों को शहर के विकास की उम्मीदें भी हैं। लोगों की आस नए साल में उन्हें निराश नहीं करेगी। पडरौना शहर में रेलवे स्टेशन की सूरत जहां बदल जाएगी, वहीं यात्री सुविधाओं में भी इजाफा होगा।
वहीं बस स्टेशन पर भी यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। इतना ही नहीं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट शुरू होने के बाद शहर की सड़के चकाचक होंगी। वहीं चिकित्सालय का काम पूरा हो जाने से लोगों को इलाज में भी सुविधा मिलेगी। इन सौगातों से न केवल पडरौना का तेजी से विकास होगा, बल्कि शहरवासियों को यातायात, बेहतर स्वास्थ्य के साथ अन्य सहूलियत मिलने लगेगी।
इस साल के आखिरी तक पडरौना बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन का अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नया भवन बनकर तैयार हो जाएगा। वहीं शहर में संचालित पुरुष और नेत्र चिकित्सालय में 50 बेड का अतिरिक्त वार्ड और कूड़ा निस्तारण के लिए साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का भवन बनकर तैयार हो चुका है।