फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People from the Tharu and Gond communities faced off against each other; there was a tense atmosphere at the Collectorate.

Kushinagar News: थारू और गोड़ समाज के लोग आमने सामने, कलक्ट्रेट में रही गहमागहमी

Fri, 23 Jan 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 23 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
People from the Tharu and Gond communities faced off against each other; there was a tense atmosphere at the Collectorate.
ज्ञापन सौंपते थारु समाज के लोग । स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। मूल आदिवासी जनजाति कल्याण संस्था के बैनर तले थारू समाज के लोग प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट में पहुंचे। इसकी जानकारी होने पर अखिल भारतीय गोड़ आदिवासी संघ के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। मांग पत्र देने के दौरान दोनों समाज के लोग आमने सामने हो गए।
विज्ञापन

अखिल भारतीय गोड़ आदिवासी संघ के लोगों ने कोई मांग पत्र नहीं सौंपा, जबकि थारू समाज के लोगों ने राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र एडीएम प्रशासन को सौंपा और गोड़ जाति को पिछड़ी बताते हुए फर्जी तरीके से अनुसूचित जाति में शामिल होकर हक मारने का आरोप लगाया। इसको लेकर कुछ देर तक गहमा गहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन

मूल आदिवासी जनजाति कल्याण संस्था के बैनर तले थारू समाज के लोग हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट में पहुंचे। प्रदर्शन में शामिल थारू समाज के लोगों का आरोप है कि कहार पिछड़ी जाति में आते हैं, इनके द्वारा फर्जी तरीके से गोड़ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति बनाने पर अनुसूचित और अनुसूचित जन जातियों के संवैधानिक अधिकारों का उलंघन है। संविधान की धारा 341 और धारा 342 का उल्लंघन किया जा रहा है। इसके लिए थारू समाज सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगा। राज्यपाल को संबोधित दस सूत्रीय मांग पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बहादुर चौधरी के नेतृत्व में एडीएम प्रशासन वैभव मिश्रा को सौंपा। इस दौरान शैलेंद्र कुमार, श्याम नारायण, मंगल प्रसाद थारू, रमेश सिंह राणा, धीरज मणि चौधरी, विनोद कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे। वहीं अखिल भारतीय गोड़ आदिवासी संघ के जिलाध्यक्ष गोरख प्रसाद ने बताया कि थारू समाज की ओर से प्रदर्शन की सूचना पर संघ के लोग पहुंचे थे, उनके द्वारा दिया गया ज्ञापन निराधार है। शुक्रवार को डीएम को आखिल भारतीय गोड़ आदिवासी संघ ज्ञापन देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed