फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People from the ruling party praised the budget, opposition said it was disappointing

Kushinagar News: सत्तापक्ष के लोगों ने की बजट की सराहना, विपक्षियों ने बताया निराशाजनक

Fri, 21 Feb 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 21 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
People from the ruling party praised the budget, opposition said it was disappointing
पडरौना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में बृहस्पतिवार को विधानसभा में यूपी का बजट प्रस्तुत किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने लगातार 9वीं बार आठ लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया है। इस बजट को सत्तापक्ष ने सराहना करते हुए रामराज्य का बजट बताया है। वहीं विपक्षी पार्टी के नेता प्रदेश सरकार की बजट को निराशाजनक बता रहे हैं।
विज्ञापन


000000

यूपी का बजट समाज के सभी वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए प्रस्तुत किया गया है। यह बजट गरीब परिवार के सर्वांगीण विकास के साथ मध्यम वर्ग के लोगों के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। छात्राओं को सरकार की ओर से मुफ्त में स्कूटी दी जाएगी।
विज्ञापन


- विजय कुमार दुबे, सांसद, कुशीनगर।

00000000

बजट में उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास की परिकल्पना निहित है। प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रॉजेक्ट्स, सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक पेंशन, गरीब, युवा, किसान, महिला धार्मिक पर्यटन और महिलाओं के उत्थान पर विशेष ध्यान दिया गया है। बजट में छात्राओं का विशेष ध्यान रखा गया है। यह बजट जनहित में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- दुर्गेश राय, जिलाध्यक्ष, भाजपा।

0000000

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से प्रस्तुत बजट एक बार फिर किसान, मझौले व्यापारी, छात्र और बेरोजगारों के लिए छलावा है। बजट में शिक्षा के क्षेत्र में रोजगार सृजित करने, किसानों के उन्नति और माध्यम वर्ग के व्यापारियों के विकास के लिए कोई ब्लू प्रिंट तैयार नहीं किया गया है। यह निराशा का बजट है।



- शुकुरुल्लाह अंसारी, जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी।


000000


प्रदेश सरकार की तरफ से प्रस्तुत बजट दिखावा मात्र है। आम लोगों की बात कहीं नहीं गई है। जनता से किए गए वादा से कोई तालमेल नहीं है। महंगाई को नियंत्रित करने शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में जनता को राहत देने की कोई योजना नहीं है। मध्यम वर्गीय परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हो गए हैं।



- ऋषिकेश मिश्र, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस।


000000



उत्तर प्रदेश का बजट फिर किसानों एवं वंचित वर्ग के लिए दूर का ढोल साबित हुआ है। डबल इंजन की सरकार गन्ना किसानों को निराश किया है। इस बजट से आम आदमी को राहत नहीं मिलने वाली है।
- रमेश प्रसाद, जिलाध्यक्ष बसपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed