{"_id":"61a9150494079808ff3e2952","slug":"people-from-congress-s-policies-kushinagar-news-gkp418465919","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कांग्रेस की नीतियों से जनता को अवगत कराएं कार्यकर्ता’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कांग्रेस की नीतियों से जनता को अवगत कराएं कार्यकर्ता’
विज्ञापन
प्रशिक्षण शिविर में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘कांग्रेस की नीतियों से जनता को अवगत कराएं कार्यकर्ता’
खड्डा में कांग्रेस का विधानसभा क्षेत्र स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
खड्डा(कुशीनगर)। नगर स्थित एक पैलेस में बुधवार को कांग्रेस पार्टी की तरफ से एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। ट्रेनरों ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के इतिहास व नीतियों की जानकारी दी। इसके बाद कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे गांव के आम लोगों के बीच पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी दें।
प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि गांव के आमजन तथा चौक, चौराहों पर पार्टी की नीतियों को मजबूती से रखें, तभी लोगों को वास्तविकता का पता चलेगा।
प्रशिक्षण टीम के हेड विष्णु शर्मा, आलोक शुक्ला व ग्रीसंत यादव ने 45-45 मिनट की ट्रेनिंग दी। इस दौरान प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी मसूद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी वाजिद अली, व्यास ओझा, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष आफ़ताब आलम, जिला महासचिव अजय जायसवाल, ब्लाक अध्यक्ष रतन मद्धेशिया, अनिरुद्ध कुशवाहा जिला सचिव परशुराम यादव, धनंजय सिंह पहलवान, ब्रह्मानंद सिंह, अशोक सिंह, विजेंदर मल्ल, राधेश्याम पासवान, स्वामीनाथ यादव, लालबाबू समेत तमाम लोग मौजूद रहे।