{"_id":"666ccf261be7a2094a04d294","slug":"people-demonstrated-for-drainage-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-118289-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जलनिकासी के लिए लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जलनिकासी के लिए लोगों ने किया प्रदर्शन
Sat, 15 Jun 2024 04:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 15 Jun 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। क्षेत्र के नंदलाल छपरा गांव के नेटुआ डेरी के पास गांव के लोगों ने ग्राम प्रधान की अगुवाई में प्रदर्शन किया। लोगों ने मुख्य सड़क पर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
ग्राम प्रधान जमशेद अख्तर ने कहा कि जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से नेटुआ डेरी गांव के सामने मुख्य सड़क पर पिछले कई वर्ष से घरों से निकला गंदा पानी जमा होता है। इस रास्ते आने वाले लोगों को परेशानी होने के साथ हर दिन छोटी मोटी दुर्घटना का सामना करना पड़ता है। यदि यहां करीब 200 मीटर नाली का निर्माण हो जाए तो जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी। लेकिन गांव के कुछ लोग नाली निर्माण का विरोध कर रहे है। इस दौरान गांव के कई लोग मौजूद रहे।