{"_id":"699389a7e2b4f768380b27de","slug":"people-danced-to-devotional-songs-in-the-shiva-procession-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-154848-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शिव बरात में भक्ति गीतों पर लोग झूमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शिव बरात में भक्ति गीतों पर लोग झूमे
Tue, 17 Feb 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर शोभायात्रा में निकाली गई शिव और पार्वती झांकी।संवाद
पडरौना। महाशिवरात्रि पर सोमवार को जिले में जगह-जगह शिव बरात निकाली गई। इस दौरान शिव भक्त भक्ति गीतों की धुन पर झूमते दिखे। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा।
फाजिलनगर संवाद के अनुसार, कस्बे के वार्ड नंबर एक स्थित सिद्धिदात्री दुर्गा मंदिर परिसर से शिव बरात निकली गई। यह शिव बरात बाबू बाजार, फोरलेन, ब्लाक व काॅलेज रोड होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। वहां आयोजित अखंड कीर्तन का हवन पूजन और आरती के बाद समापन किया गया। शिव बारात में आयोजकों की तरफ से प्रस्तुत विविध प्रकार की झांकियों ने श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान हरे गोविंद सिंह, रामेश्वर सिंह, उमा सिंह, मनोज कुमार श्रीवास्तव, संदीप सिंह, कलावती देवी, सुरेश सिंह, रमेश पासी, उपेंद्र शाही, मीना देवी, राम सूरत पासवान आदि मौजूद रहे।
कप्तानगंज संवाद के अनुसार, कस्बा के शिव चौक स्थित शिव मंदिर परिसर से रविवार की रात शिव बरात निकाली गई। इसमें शिव परिवार की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। यह शिव बरात आजाद चौक, चांदनी चौक, मंगल की बाजार, शुक्र की बाजार, सुभाष चौक होते हुए मंदिर परिसर में लौट आई।