फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People caught gold from supply inspector and complained to Kotdar

Kushinagar News: सप्लाई इंस्पेक्टर से सोना पाकड़ के लोगों ने की कोटेदार की शिकायत

Thu, 16 Jan 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 16 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
People caught gold from supply inspector and complained to Kotdar
बोदरवार। ग्राम सभा शेख पुरवा के ग्राम सोना पाकड़ के लोगों ने कोटेदार से त्रस्त होकर बुधवार को प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में सप्लाई इंस्पेक्टर राजीव श्रीवास्तव से अपना दुखड़ा सुनाया। उन्होंने गांव का कोटा अलग कराने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत कप्तानगंज के अंतर्गत ग्राम सोना पाकड़ के लोग ग्राम पड़ौली में स्थित सरकारी राशन की दुकान पर अपना राशन लेने जाते थे। आरोप है कि कोटेदार के बीमार रहने के कारण राशन का वितरण कोटेदार के परिजन करते हैं और वही लोग राशन कार्डधारकों से दुर्व्यवहार करते हैं तथा प्रत्येक यूनिट मिलने वाले पांच किलो गेहूं और चावल से आधा किलो या एक किलो राशन की कटौती करके देते थे। जब कोई राशन कार्ड धारक शिकायत करता था तो उससे कहा जाता था जो करना है कर लो मैं ऊपर तक कमीशन देता हूं।
विज्ञापन

लोगों की शिकायत पर बुधवार को स्टाफ के साथ सप्लाई इंस्पेक्टर राजीव श्रीवास्तव गांव में स्थित प्राथमिक पाठशाला में पहुंचकर लोगों की शिकायतों को सुनीं। शिकायतकर्ता में गीता देवी, अनीता, सावित्री, दरोगा पांडेय, आशा, नीलू तिवारी, अच्छेलाल शर्मा, रामसेवक सिंह, विभूति प्रसाद, पूनम सहित सैकड़ों राशन कार्ड धारकों ने अपनी शिकायत लिखित व मौखिक दर्ज करवाई। ग्रामीणों ने कहा कि कोटेदार उन लोगों को अनावश्यक दौड़ाता है और प्रति कार्ड धारकों को कम राशन देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम वासियों ने पूर्ति निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव से मांग की कि उनके गांव का कोटा अलग किया जाए, क्योंकि करीब 15 साल पहले ये कोटा उनके गांव में था। इससे ग्रामीणों को सरकार से कोटेदार के माध्यम से मिलने वाला राशन व मिट्टी का तेल सम्मान सहित उचित मूल्य पर मिल जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed