फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People are troubled by the freezing cold

दिनभर छाया रहा कोहरा, गलन भरी ठंड से लोग परेशान

Wed, 02 Feb 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
People are troubled by the freezing cold
घने कोहरे की वजह से बुधवार को चालकों को वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। - फोटो : KUSHINAGAR
दिनभर छाया रहा कोहरा, गलन भरी ठंड से लोग परेशान
विज्ञापन

आज और कल तेज हवा के साथ बारिश के आसार
पडरौना। जिले में गलन भरी सर्दी और ठिठुरन ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बुधवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। सर्द हवा ने लोगों को कंपकंपा दिया। शाम को लोग जगह-जगह अलाव जलाकर शरीर गर्म करते नजर आए। न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को जिले में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है।
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते ठंड बढ़ गई है। बुधवार को दिन का पारा गिरने से सर्दी बनी रही। कोहरे की वजह से वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर दो पहिया वाहन चालक ठंड से परेशान दिखे। बाजार में ग्राहकों की भीड़ कम रही।
विज्ञापन

सेवरही के सरगटिया स्थित कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से गलन भरी ठंड बढ़ी है। बंगाल की खाड़ी से गर्म हवा निकल रही है। इसके चलते अगले दो से तीन तक जिले में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed