{"_id":"5f04a10b8ebc3e42ca7a5c9d","slug":"people-are-scared-of-flood-warning-on-social-media-kushinagar-news-gkp357322323","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर बाढ़ की चेतावनी से सहम गए हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर बाढ़ की चेतावनी से सहम गए हैं लोग
विज्ञापन

खड्डा। नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश और इसके चलते गंडक नदी में बाढ़ आने की आशंका का एक पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस पत्र में 10 से 15 जुलाई के बीच गंडक सहित अन्य नदियों में बाढ़ आने की आशंका जताते हुए अलर्ट किया गया है। खड्डा क्षेत्र के लोग इससे सहमे हुए हैं। हालांकि बाढ़ खंड कुशीनगर का दावा है कि बांधों पर बचाव की पूरी तैयारी है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पत्र नेपाल सरकार के गृह मंत्रालय की तरफ से जारी हुआ बताया जा रहा है। यह पत्र नेपाल के पहाड़ी जिला रोहतहट के जिला प्रमुख की तरफ से जारी हुआ है। इस पत्र में पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते 10 जुलाई से 15 जुलाई के बीच नारायणी (गंडक), कमला, कोशी, बागमती आदि नदियों में बाढ की प्रबल संभावना है। गंडक नदी में बाढ़ आने का सीधा प्रभाव खड्डा क्षेत्र के नदी पार बसे गांव मरचहवा, बसंतपुर, शिवपुर, हरिहरपुर, नरायनपुर, बकुलादह, बालगोविन्द छपरा, शाहपुर, विन्ध्याचलपुर, सालिकपुर, महादेवा आदि के लोग सीधे प्रभावित होते हैं। इस संबंध में कुशीनगर के बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता भरत राम का कहना है कि बाढ़ से तटबंधों की सुरक्षा के लिए हमारी तैयारी पूरी है। नेपाल की तरफ से अभी कोई अलर्ट जारी होने की सूचना नहीं मिली है।