फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People are falling ill due to rain at night and humidity during the day.

Kushinagar News: रात में बारिश, दिन में उमस से लोग हो रहे बीमार

Mon, 12 Aug 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 12 Aug 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
People are falling ill due to rain at night and humidity during the day.
पडरौना। इन दिनों तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। रात में बारिश और दिन में उमस के कारण लोग कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सर्दी-खांसी और बुखार के अलावा इस मौसम में त्वचा से संबंधित रोग से भी लोग पीड़ित हो रहे हैं। सरकारी व निजी अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंच रहे लोगों को डॉक्टर जरुरी दवा देने के साथ ही उन्हें बचाव की भी जानकारी दे रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों की सेहत को लेकर सजगता बरते। किसी भी तरह की दिक्कत होने पर डॉक्टर की परामर्श जरुर लें।
विज्ञापन

जिले में रूक-रूक कर हो रही बारिश के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रात में मौसम ठंडा रह रहा है तो दिन के वक्त तीखी धूप निकलने से उमस बढ़ जा रही है। इससे लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज से लगायत निजी अस्पतालों में भी इन दिनों सर्दी-खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। त्वचा के रोगी भी बड़ी संख्या में उपचार कराने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के चेस्ट फिजीशियन डॉ. उपेंद्र चौधरी का कहना है कि इस मौसम में सर्दी-खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। कई मरीजों की ब्लड जांच कराने पर उनमें टाइफाइड की शिकायत भी मिल रही है। ऐसे मरीजों को दवा देने के साथ ही बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं। वहीं, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता यादव का कहना है कि बारिश के बाद से त्वचा के रोगियों की संख्या बढ़ गई है। खासकर युवाओं में दाद, खाज व खुजली की समस्या देखने को मिल रही है। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण ऐसे मरीज बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed