{"_id":"66d25bdb3a9b4647020a72d6","slug":"people-angry-over-lack-of-water-supply-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-122396-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जलापूर्ति नहीं होने से लोगों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जलापूर्ति नहीं होने से लोगों में नाराजगी
Sat, 31 Aug 2024 05:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 31 Aug 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
जौरा बाजार। क्षेत्र के नोनियापट्टी और हनुमानगंज टोले में जलापूर्ति नहीं होने से गांव के लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि उन्हें बाजार से खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है।
ग्राम सभा नोनिया पट्टी में राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन योजना के तहत ओवरहेड टैंक के लिए 342.86 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। इसके निर्माण के लिए एनसीसी लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित किया गया। कार्यदायी संस्था ने टंकी निर्माण के बाद सभी टोलों में आपूर्ति शुरू करा दी, लेकिन अब भी नोनिया पट्टी और हनुमानगंज टोले पर पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इन टोलों पर बसे लोगों को बाजार से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। लोगों ने नाराजगी जताते हुए शीघ्र पानी आपूर्ति कराने की मांग की है। इस संबंध में जेई मनीष ने बताया कि इसके बारे में जानकारी नहीं है। इसके बारे में पता कर पानी आपूर्ति की व्यवस्था कराई जाएगी।