फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pedestrians faced traffic jam in the city all day long

Kushinagar News: नगर में दिनभर जाम से जूझे राहगीर

Tue, 23 Apr 2024 05:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 23 Apr 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Pedestrians faced traffic jam in the city all day long
कसया। नगर में पूरे दिन जाम की वजह से राहगीरों को जूझना पड़ा। जाम के चलते लोगों को नगर की गलियों से आना-जाना पड़ा। इसकी वजह बड़े वाहनों का बीच बाजार से गुजरना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य मार्ग के चौक-चौराहों पर यातायात व्यवस्था काे सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए ट्रैफिक और नागरिक पुलिस की ड्यूटी लगाई है। फिर भी नगर में बडे़ वाहनों के प्रवेश होने, सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी की वजह से बार-बार जाम लग रहा है। जाम से ऑफिस जाने वाले कर्मचारी और स्कूली बच्चों को सर्वाधिक परेशानी हो रही है। नगर में जाम लगने से गांधी चौक से देवरिया मार्ग पर ओवरब्रिज तक लोगों का आना-जाना मुश्किल रहा। समय पर नगर पालिका की ओर से मुख्य सड़क की पटरियों पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर हटवाया जाता है। लेकिन कुछ दिनों बाद फिर अतिक्रमण हो जाता है। यही हाल नगर के सपहा मार्ग का भी है। बस स्टेशन के समीप रोड पर डग्गामार वाहन सवारियां भरते हैं। इससे हर रोज लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए यातायात और नागरिक पुलिस की ड्यूटी नगर में लगाई गई है। जाम की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed