{"_id":"69b866f1ca83640f350dee3b","slug":"patrolling-mahuli-the-police-instilled-a-sense-of-security-kushinagar-news-c-209-1-kld1026-147595-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: महुली में गश्त कर पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: महुली में गश्त कर पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा
विज्ञापन
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा ने महुली में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। बाजार, प्रमुख चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान रमजान माह को लेकर स्थानीय लोगों, व्यापारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई।
इस दौरान कहा गया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें। व्यापारियों एवं प्रतिष्ठान मालिकों को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं उन्हें क्रियाशील रखने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की पहचान में सहायता मिल सके।
इसके अतिरिक्त आमजन को साइबर अपराध से बचाव के संबंध में जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ओटीपी को साझा न करें तथा किसी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी पुलिस थाना को सूचना दें।