{"_id":"debc9c3cd5dfb015877e81c4a6290697","slug":"patna-beat-padrauna-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना ने पडरौना को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना ने पडरौना को हराया
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Tue, 05 Jan 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन दो मुकाबले हुए। पहला मैच पडरौना जूनियर और पटना की टीम में हुआ। इस मैच में पटना की टीम 1-0 से विजयी घोषित की गई, जबकि दूसरे मैच में भोपाल की टीम ने दिल्ली को हराकर मैच के अगले दौर में जगह बनाई।
उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित इस फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन का पहला मैच दिन के 11 बजे से शुरू हुआ। पहले मैच में पडरौना जूनियर और पटना की टीम में मुकाबला हुआ।
इस मैच में पटना की टीम 1-0 से विजयी घोषित की गई। दूसरे मैच की शुरुआत मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख संजय गुप्ता, व्यापारी नेता हैदर अली राइनी, उदित नारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की। दूसरा मुकाबला दिल्ली और भोपाल की टीम में हुआ।
विज्ञापन
दोनों टीमों के बीच टक्कर इतनी कांटे की रही कि मैच के खत्म होने तक 2-2 गोल की बराबरी पर रहीं। निर्णायक मंडल ने टाईब्रेकर के जरिए मैच का फैसला सुनाया।
इसमें भोपाल की टीम विजयी घोषित की गई। इस दौरान आयोजक मंडल के उमेशचंद श्रीवास्तव, टाउन क्लब पडरौना के अध्यक्ष एसएन शुक्ला, अहमद कमाल खां, प्रदीप वर्मा, आबिद, प्रमोद शर्मा आदि मौजूद थे।