फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Patients will no longer have to search for stretchers and wheelchairs.

Kushinagar News: स्ट्रेचर और व्हील चेयर के लिए अब नहीं भटकेंगे मरीज

Sun, 11 Jan 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 11 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Patients will no longer have to search for stretchers and wheelchairs.
पडरौना। मेडिकल कॉलेज में आने वाले रोगियों को स्ट्रेचर और व्हील चेयर के लिए अब नहीं भटकना पड़ेगा। एंबुलेंस से आने वाले गंभीर मरीजों के अलावा वार्ड में भर्ती मरीजों का एक्सरे, अल्ट्रासाउंड कराने के लिए तीमारदारों को घंटों परेशान होना पड़ता था। इसके देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन 200 स्ट्रेचर और 25 व्हील चेयर की खरीदारी करेगा। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का हुए इलाज का खर्च सरकार की ओर से मेडिकल कॉलेज प्रशासन को मिला है। इसी बजट से खरीदारी होगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों को व्हील चेयर और स्ट्रेचर के लिए भटकना पड़ता था। जल्दी इलाज के लिए लोग मरीजों को इमरजेंसी में गोद में उठाकर ले जाते थे। ऐसी कई बार शिकायत अफसरों तक पहुंच चुकी थी। इतना ही नहीं इसके लिए तीमारदारों ने कई बार हंगामा भी किया था। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ अधिक और व्यवस्था कम होने के कारण ऐसी परेशानियों से मरीजों को जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

वार्ड में भर्ती मरीजों को अगर एक्सरे या अल्ट्रासाउंड कराना है तो दो से तीन घंटे स्ट्रेचर के लिए इंतजार करना पड़ता था। इसको लेकर अक्सर हंगामा होता था और प्राचार्य तक शिकायत पहुंचती थी। तीन दिन पूर्व इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित भी किया था। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से स्ट्रेचर और व्हील चेयर खरीदने की तैयारी शुरू कर दी गई। इससे अब मरीजों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed