फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pati will send DM to foreign voters to break voting record

Kushinagar News: मतदान का रिकार्ड तोड़ने के लिए परदेसी वोटरों को डीएम भेजेंगे पाती

Fri, 19 Apr 2024 03:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Pati will send DM to foreign voters to break voting record
कलेक्ट्रेट सभागार में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बैठक करते डीएम उमेश मिश्रा।स्रोत-सूचना विभाग
परदेसी मतदाताओं को मतदान के लिए घर बुलाने के लिए की जाएगी अपील
विज्ञापन

-मॉडल बूथों पर होगा सेल्फी प्वाइंट-मतदान का रिकार्ड तोड़ने के लिए जागरूकता अभियान में सोशल मीडिया की मदद लेगा प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। लोकसभा चुनाव में अभी तक हुए मतदान प्रतिशत का रिकार्ड तोड़ने के लिए प्रशासन हर हथकंडा अपना रहा है। बृहस्पतिवार को डीएम, जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम के तहत मीडियाकर्मियों के साथ बैठक हुई। परदेसी वोटरों को मतदान के लिए घर आने को डीएम पाती भेजेंगे। इसके अलावा सोशल मीडिया की भी मदद मतदान प्रतिशत बढ़ाने में लिया जाएगा। बूथ स्तर पर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा।
डीएम ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों एवं मतदेय स्थलों पर टेंट तथा पेयजल का इंतजाम रहेगा। वर्ष 2019 के लोकसभा सामान्य निर्वाचन में कुशीनगर में मत प्रतिशत का औसत 58.66 प्रतिशत था तथा प्रदेश में औसत मत प्रतिशत 59.21% है। विधानसभा निर्वाचन 2022 में कुशीनगर में औसत मत प्रतिशत 58.07 % था तथा प्रदेश मत प्रतिशत औसत 60.67 % रहा है। लोकतंत्र के महापर्व में जिले में होने वाले मतदान का प्रतिशत इस चुनाव में बढ़ाना है। मतदाता सूची में दर्ज दिव्यांग और वृद्ध वोटरों को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिले के जीविकोपार्जन के लिए बाहर गए परदेसी मतदाताओं को मतदान के दिन घर आकर मतदान के लिए पाती भेजी जाएगी।
विज्ञापन

शहरों से जिला मुख्यालय तक आने वाले मतदाताओं को वाहन उपलब्ध करा घर तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। जिले के सर्वश्रेष्ठ मतदान की परंपरा बनाते के लिए योजना बनाई जा रही है। विधानसभा क्षेत्र तथा ब्लॉकों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। हस्ताक्षर अभियान, मतदाता शपथ अभियान के साथ-साथ जागरूकता रैली /प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी। मॉडल और आदर्श बूथों पर सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा। इसमें कोटेदार, रोजगार सेवक, ग्राम विकास अधिकारी, लेखपाल ,स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और आशाओं की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed