फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Passengers will get the benefit of online transport services

Kushinagar News: यात्रियों को मिलेगा आनॅलाइन परिवहन सेवाओं का लाभ

Sun, 14 Sep 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 14 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Passengers will get the benefit of online transport services
पडरौना। परिवहन निगम की अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन कर दी गई हैं। अधिक से अधिक लोग इन सेवाओं का लाभ ले सकें, इसके लिए जनसेवा केंद्र भी अधिकृत कर दिया गया है। फेसलेस परिवहन सेवा का लाभ लोग अब जनसेवा केंद्र से आसानी ले सकेंगे। इस व्यवस्था के शुरू होने से लोगों को अब कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेंगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम पेपरलेस व्यवस्था की तरह कार्य कर रहा है। लोगों से जुड़ी करीब-करीब सभी महत्वपूर्ण सेवाएं ऑनलाइन होती जा रही हैं। विभागीय लोगों की मानें तो निगम की कुल 58 सेवाओं में से 44 सेवाएं (सारथी पोर्टल की 25 व वाहन पोर्टल की 19 सेवाएं) लोगों को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

परिवहन निगम की इन सेवाओं का लाभ आसानी से उठाया जा सकता है। इसके लिए लोगों को अब कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। सड़क परिवहन एवं राज्य मार्ग मंत्रालय ने लोगों को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से कॉन्टेक्टलेस अथवा फेसलेस के रूप में जन सामान्य को उपलब्ध कराने के लिए आदेश भी जारी कर दिया है। इससे लोगों को एआरटीओ कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके आसपास जनसेवा केंद्र पर परिवहन निगम की सभी सुविधा का लाभ आसानी से मिल जाएगा। ऑनलाइन विभाग की निर्धारित फीस जमा कर लोग घर बैठे काम करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed