फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Passengers' troubles increased due to cancellation of train

Kushinagar News: सवारी गाड़ी निरस्त होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Mon, 11 Dec 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 11 Dec 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Passengers' troubles increased due to cancellation of train
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर दो पैसेंजर ट्रेन को 29 फरवरी 2024 तक के लिए निरस्त है। इसके अलावा पाटलिपुत्र ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन चलाया जा रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों को तरयासुजान, जलालपुर व सासामुसा की यात्रा में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से कोहरे को लेकर नकहा जंगल से सिवान और सिवान से नकहा जंगल जाने वाली 05035/05036 पैसेंजर ट्रेन व सुबह में थावे से कप्तानगंज और कप्तानगंज से थावे जाने वाली 05189/05190 पैसेंजर ट्रेन को 29 फरवरी तक निरस्त किया गया है। इसके अलावा नियमित चलने वाली पाटलिपुत्र मेल पैसेंजर ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन चलाया जा रहा है। इससे यात्रियों को तरयासुजान सहित बिहार के जलालपुर व सासामुसा तक की यात्रा मुश्किल हो गई है। आधी रात के बाद दिन में तीन बजे तक बिहार जाने वाली कोई पैसेंजर ट्रेन नहीं है। सुबह गोमतीनगर एक्सप्रेस व सप्ताह में तीन दिन 15079/15080 पाटलिपुत्र मेल पैसेंजर ट्रेन चलती भी है, तो उसका ठहराव थावे के अलावा अन्य किसी छोटे स्टेशन पर नहीं है। इन लोकल स्टेशनों पर जाने के लिए यातायात की कोई सीधी सेवा नहीं है। इससे यात्रियों को स्थानीय स्टेशनों तक यात्रा करने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। लोगों को प्राइवेट वाहनों से अधिक किराया देकर यात्रा करनी पड़ रही है। पैसेंजर ट्रेन के नाम पर 05153/05154 डेमू ट्रेन दस बजे तमकुहीरोड होते हुए गोरखपुर जाती है। यह ट्रेन कभी दस बजे रात को तो कभी 11 बजे रात में लौटती है। थावे से कप्तानगंज चलने वाली 05164/05165 पैसेंजर ट्रेन 11 बजे दिन में तमकुहीरोड होते हुए कप्तानगंज जाती है। दिन में तीन बजे लौटती है। जो बिहार के स्थानीय स्टेशनों के लिए मुफीद नहीं है। गोमतीनगर और पाटलिपुत्र ट्रेन से तमकुहीरोड उतरने वाले यात्रियों को सुबह में तरयासुजान, जलालपुर और सासामुसा जाना हो तो बिहार जाने के लिए तीन बजे वाली ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। क्षेत्र के अशोक कुमार वर्मा, संजय राय, प्रभुनाथ प्रजापति, ध्रुव निषाद, श्रीदयाल मिश्र, प्रभात मिश्र आदि ने लोगों की समस्या को देखते हुए इन ट्रेनों का संचालन शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed