फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Passenger trains started running after three months, passengers heaved a sigh of relief

Kushinagar News: तीन माह बाद पैसेंजर ट्रेनें चलीं, यात्रियों ने ली राहत की सांस

Sat, 02 Mar 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 02 Mar 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Passenger trains started running after three months, passengers heaved a sigh of relief
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर तीन दिसंबर से 29 फरवरी तक निरस्त तीन ट्रेनों में से दो का संचालन शुक्रवार से शुरू हो गया। जबकि, नकहा जंगल से सिवान तक चलने वाली ट्रेन का संचालन शनिवार से शुरू होगा। ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है। यात्रियों का कहना है कि ट्रेनें इस इलाके की लाइफ लाइन हैं।
विज्ञापन


कोहरे की वजह से रेलवे ने कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर नकहा जंगल से सिवान, सिवान से नकहा जंगल तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन और थावे से कप्तानगंज, कप्तानगंज से थावे तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को तीन दिसंबर से 29 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया था। इसके अलावा गोरखपुर से पाटलिपुत्र व पाटलिपुत्र से गोरखपुर तक चलने वाली मेल पैसेंजर ट्रेन का फेरा सप्ताह में तीन दिन कर दिया गया था। गोरखपुर-पाटलिपुत्र मेल पैसेंजर और थावे-कप्तानगंज पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुक्रवार से शुरू हो गया और नकहा जंगल-सिवान ट्रेन का संचालन शनिवार से शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को गोरखपुर-पाटलिपुत्र ट्रेन सुबह 6.08 बजे और थावे-कप्तानगंज ट्रेन सुबह 7.01 बजे पहुंची तो तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन यात्रियों से गुलजार हो गया। तीन माह से परेशानी झेल रहे यात्रियों के साथ स्टेशन परिसर के दुकानदारों व टेंपो चालकों ने राहत की सांस ली है। स्टेशन पर पहुंचे यात्री प्रभात मिश्र, संजय राय, राहुल सोनी, श्रीदयाल मिश्र, आदित्य वर्मा, अभिषेक शुक्ल का कहना है कि इस रूट के लिए ट्रेन लाइफ लाइन है। ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्रियों की दिक्कतें कम होगी और यात्रा सुगम होगी। स्टेशन अधीक्षक मयंकराज हंस ने बताया कि ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है, एक ट्रेन का शनिवार से संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed