फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Parinirvanasthali buzzing with foreign tourists

Kushinagar News: विदेशी पर्यटकों से गुलजार रही परिनिर्वाणस्थली

Fri, 23 Feb 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 23 Feb 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Parinirvanasthali buzzing with foreign tourists
पकवा इनार। सूर्योदय से सूर्यास्त तक प्रमुख दर्शनीय स्थल मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर, मांथा कुंवर मंदिर और रामाभार स्तूप परिसर में विदेशी पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। विश्व कल्याण और शांति के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे थाइलैंड के पर्यटकों का तीन समूह महात्मा बुद्ध के अंतिम संस्कार स्थल रामाभार स्तूप परिसर पहुंचा। वहां उन्होंने स्तूप की परिक्रमा बुद्धं शरणं गच्छामि, संघम शरणं गच्छामि, धम्मम शरणं गच्छामि के सस्वर पाठ के साथ किया। इसके अलावा स्तूप परिसर में सूर्योदय से सूर्यास्त तख बांग्लादेश, वियतनाम, भूटान, म्यांमार, मलेशिया और स्विट्जरलैंड के पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। स्तूप से पहले इन पर्यटकों का समूह मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में लेटी महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया। तत्पश्चात भू-स्पर्श मुद्रा में महात्मा बुद्ध की मांथा कुंवर मंदिर में प्रतिमा का दर्शन किया। पर्यटकों के उमड़ी भीड़ से रामाभार स्तूप का परिसर गुलजार रहा। साथ चल रहे गाइड उन्हें परिसर में बैठाकर महात्मा बुद्ध के जीवन की प्रमुख घटनाओं की जानकारी देते नजर आ रहे थे। पूरा माहौल बुद्ध मय दिख रहा था। म्यांमार के पर्यटकों के साथ आए गाइड ने बताया कि पहले से अब कुशीनगर विकसित हुआ है। सुविधाएं बढ़ी हैं। लेकिन अगर यहां की कनेक्टिविटी एयर मार्ग से हो जाए, तो पर्यटन के क्षेत्र में आशातीत वृद्धि दर्ज होगी। बताया कि दल यहां से लुंबिनी के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन


0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed