{"_id":"576d7abe4f1c1b5d48b47efa","slug":"panchayat-secretary-shall-suspend","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सचिव निलंबित होंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत सचिव निलंबित होंगे
Kushinagar
Updated Fri, 24 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
कमिश्नर पी. गुरु प्रसाद ने शुक्रवार को जिलास्तरीय अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाआें से जुड़े लोगों के साथ बैठक की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमिश्नर पी. गुरु प्रसाद ने शुक्रवार को जिलास्तरीय अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाआें से जुड़े लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान सेमरिया के ग्राम पंचायत सचिव को लापरवाही के आरोप में निलंबित करने और एक्सईएन नलकूप का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्हाेंने अफसरों को अपूर्ण परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
विकास भवन के सभागार में कमिश्नर ने कहा कि वर्ष 2014-15 के सभी अधूरे विकास कार्यों को संबंधित अधिकारी और कार्यदायी संस्थाएं जल्द पूरा करा लें। आरईडी की तरफ से बताया गया कि वर्ष 2014-15 में आवंटित धन के सापेक्ष संपर्क मार्गों के निर्माण का कोई भी काम बाकी नहीं है। बैठक में बिजली विभाग की तरफ से कनेक्शन के नाम पर रिश्वत लेने का मामला भी उठा, जिससे अवगत होने के बाद भी विभाग की ओर से रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई थी।
शौचालय निर्माण की समीक्षा में पडरौना ब्लॉक के सेमरिया गांव के सचिव की लापरवाही मिलने पर कमिशभनर ने उन्हें निलंबित करने का निर्देश दिया। एक्सईएन नलकूप का कार्य संतोषजनक न मिलने पर मंडलायुक्त ने उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने बाढ़ से बचाव के लिए एई को हर संभव प्रयास करने के लिए निर्देशित किया। पैक्सपेड के अधूरे कार्यों पर भी कमिश्नर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
उन्होंने जिला कृषि अधिकारी से मृदा परीक्षण से संबंधित रिकार्ड तलब किया। राशनकार्ड, समाजवादी पेंशन, शादी विवाह अनुदान में भी कार्य संतोषजनक नहीं मिला। कमिश्नर ने सभी अधूरी परियोजनाओं को जल्द पूरा कराकर उसकी रिपोर्ट फोटोग्राफ सहित डीएम को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में डीएम शम्भु कुमार, सीडीओ केदारनाथ सिंह, सीएमओ डॉ. अखिलेश कुमार, पीडी राजेंद्र प्रसाद, डीएसओ नरेंद्र तिवारी, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सुल्तान अहमद, एक्सईएन जलनिगम मनोज कुमार, बीएसए लालजी यादव, डीएफओ आरपी सिंह, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामपाल यादव, जिला कृषि अधिकारी उमेश गुप्ता, जिला समंवयक निर्मल भारत बृजेशनाथ तिवारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।