फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Panchayat elections: Fate of ten candidates sealed in ballot box

पंचायत चुनाव : दस उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटिका में बंद

Thu, 20 Feb 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 20 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Fate of ten candidates sealed in ballot box
पडरौना। अलग-अलग कारण से जिले में रिक्त हुए चार प्रधान व एक ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। इसके साथ ही 10 प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटकिा में बंद हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले के 17 केंद्रों पर हुए मतदान के दौरान पड़े मतों की गणना 21 फरवरी की सुबह आठ बजे से होगी। मतदान समाप्त होने के बाद गांव में समर्थक अपने-अपने प्रत्याशी के हार जीत का आंकलन करने में लगे हैं।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम वैभव मिश्र के हवाले से निर्वाचन कर्मी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान के जिले के चार पदों के लिए कुल 56.86 प्रतिशत और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 59.38 प्रतिशत वोट पड़े। उन्होंने बताया कि पडरौना ब्लाॅक के पचरूखिया में 58.44 और सुखसवलिया में प्रधान पद के लिए 52.43 प्रतिशत मत पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह रामकोला ब्लॉक के कटघरही गांव में प्रधान पद के लिए 60.18 प्रतिशत और ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 11 में 59.38 प्रतिशत मत पड़े, जबकि कप्तानगंज के पड़ौली शेखपुरवा में प्रधान पद के लिए 55.67 प्रतिशत मत पड़े हैं। सभी बूथों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। इसके साथ ही 10 प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटकिा में बंद हो गए हैं। मतदान बैलेट पेपर से हुआ। उन्होंने बताया कि जिले में रिक्त हुए 13 ब्लाॅकों के 248 सीटों के लिए पंचायत उपचुनाव में तीन ब्लाॅकों के पांच पदों के लिए 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed