{"_id":"5e02544b8ebc3e87df028b00","slug":"padrauna-won-cricket-match-kushinagar-news-gkp334578157","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा को हराकर पडरौना की टीम सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा को हराकर पडरौना की टीम सेमीफाइनल में
विज्ञापन
उदित नारायण पीजी कॉलेज के मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में कृष्णा साहा एवं विमलेश मल्ल ?
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा को हराकर पडरौना की टीम सेमीफाइनल में
छात्रनेता कृष्णा साहा एवं विमलेश मल्ल की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता
पडरौना के खिलाड़ी दिग्विजय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना(कुशीनगर)। छात्रनेता कृष्णा साहा एवं विमलेश मल्ल की स्मृति में उदित नारायण पीजी कॉलेज के मैदान में ग्रुप ए का दूसरा क्रिकेट मैच नोएडा और पडरौना की टीम में हुआ। मेजबान पडरौना की टीम ने छह विकेट से नोएडा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पडरौना के खिलाड़ी दिग्विजय मैन ऑफ द मैच बने।
नोएडा टीम के कप्तान अनुराग ठाकुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। 25 ओवरों के इस मैच में सलामी बल्लेबाजों ने 10 ओवर में 86 रन बनाए। इसके बाद विकेट का पतझड़ शुरू हो गया। पंकज और दीपांशु ने साझेदारी कर सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। नोएडा की टीम 147 रन पर आउट हो गई। दीपांशु ने 42, पंकज ने 31, उमेश ने 20 और सूरजभान ने 13 रनों का योगदान दिया। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का अंक पार नहीं कर सका। पडरौना टीम नीरज ने तीन, दिग्विजय, सुजीत और किशन ने दो-दो विकेट लिए।
जवाब में पडरौना टीम की शुरुआत बेहद शानदार रही। दिग्विजय और चंदन के 86 रनों की साझेदारी की बदौलत टीम जीत के करीब पहुंच गई, लेकिन चंदन के आउट होने के बाद आए दो बल्लेबाज भी जल्दी ही पवेलियन लौट गए। मध्यक्रम में खेलने आए बल्लेबाजों ने टीम को छह विकेट शेष रहते ही जीत दिला दी। दिग्विजय ने 49 गेंदों पर 69 रन, चंदन ने 21 गेंद पर 14, कृष्णा ने 15 गेंद पर 22, राहुल ने 16 गेंद पर 11 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
नोएडा टीम के सूरजभान ने तीन, शिवराज ने एक विकेट लिया। पडरौना के दिग्विजय को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अंपायर लिंकन सिंह और पवन सिंह रहे। कमेंट्री प्रिंस तिवारी और अभिनव पाठक ने की। स्कोरर अभिषेक गैरी रहे।
खेल की शुरुआत विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी, डॉ अरुण कुमार गौतम, पीसीएस ज्ञानेंद्र सिंह, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रवीण गुंजन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि मधुबनी मन्नू सिंह चंदेल, समशेर मल्ल, सज्जाद अली, धीरज पाठक, मुन्ना अली, जितेंद्र साहा, आजाद अली, पूर्व प्रधान ऋषिकेश मिश्रा, नीरज सिंह बिट्टू, पाली चौरसिया, सतीश साहा, अजय साहा, अभय सिंह, मनीष गुप्ता आदि मौजूद थे।