{"_id":"6797cf1d5d3539f35109685d","slug":"padma-shri-awarded-to-bhulai-bhai-posthumously-dm-reached-home-and-congratulated-the-family-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-131010-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: भुलई भाई को मरणोपरांत पद्मश्री, घर पहुंचे डीएम ने परिजनों को दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: भुलई भाई को मरणोपरांत पद्मश्री, घर पहुंचे डीएम ने परिजनों को दी बधाई
Mon, 27 Jan 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 27 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। पूर्व विधायक श्रीनारायण उर्फ भुलई भाई को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा हुई। इसकी जानकारी होने बाद रविवार को डीएम विशाल भारद्वाज और रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने उनके घर पहुंच कर परिजनों को बधाई दी।
डीएम ने भुलई भाई के दोनों पुत्रों जनार्दन और अविनाश चौधरी और दोनों पोतों अनूप और कन्हैया चौधरी को माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आप लोग पवित्र आत्मा के वंशज हैं और उनके अधूरे कार्यों को पूरा करें। रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने कहा कि संघ के पुराने कार्यकर्ताओं व समाज निर्माण में लगी विभूतियों को सम्मानित करने के अवसर मिलने पर बहुत गर्व महसूस होता है। इस दौरान राधेश्याम पासवान, विजय खेतान आदि मौजूद रहे। श्रीनारायण उर्फ भुलई भाई का जन्म एक नवंबर वर्ष 1918 को रामकोला क्षेत्र के पगार गांव में हुआ था। 31 अक्तूबर 2024 को शाम पांच बजे उनका निधन घर पर ही हुआ था। 60 वर्षों के राजनीतिक जीवन में भुलई भाई लीक से हटकर कभी स्वार्थ की राजनीति नहीं की।