फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   PAC jawan posted in Gonda dies in road accident

Kushinagar News: सड़क हादसे में गोंडा में तैनात पीएसी के जवान की मौत

Fri, 04 Oct 2024 04:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 04 Oct 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
PAC jawan posted in Gonda dies in road accident
अहिरौली बाजार। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव मुंडेरा लाला निवासी 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा की मुख्यालय शाखा में तैनात मुख्य आरक्षी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह गोंडा मुख्यालय से बाइक लेकर गेट पर ही पहुंचे थे कि रोडवेज बस की चपेट में आ गए। पीएसी जवान की मौत के बाद घर पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई है।
विज्ञापन

मुंडेरा लाला गांव निवासी गोरख प्रसाद (52) गोंडा में 30वीं वाहिनी पीएसी में मुख्य आरक्षी पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार की सुबह करीब सवा आठ बजे वह बाइक लेकर जैसे ही गेट से बाहर निकले, रोडवेज की बस से बाइक की टक्कर हो गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना आरक्षी एलपी बृजेश कुमार चौधरी ने विभाग के कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन

जवान के सड़क हादसे में घायल होने की जानकारी मिलते ही प्रभारी शिविरपाल राघवेंद्र, सूबेदार मेजर मनीष कुमार जायसवाल व वाहिनी केंद्र अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहां एलपी प्रभारी आरक्षी सोनू कुमार ने घायल की पहचान मुख्य आरक्षी गोरख प्रसाद के रुप में की और तत्काल इलाज के लिए जिला चिकित्सालय गोंडा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गोरख प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दुर्घटना की सूचना विभाग के जरिए परिजनों को मिली तो परिजन भी गोंडा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed