{"_id":"60bbbb538ebc3e8a64696161","slug":"oxijan-plant-kushinagar-news-gkp3970318193","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन प्लांट के लिए स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन प्लांट के लिए स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑक्सीजन प्लांट के लिए स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण
- जिला अस्पताल में लगाया जाना है ऑक्सीजन प्लांट
-सीएमएस और ईओ को जरूरी कार्रवाई के लिए दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिला अस्पताल परिसर में लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट के लिए शनिवार को डीएम ने स्थलीय निरीक्षण किया। जिला अस्पताल के सीएमएस और पडरौना नगरपालिका के ईओ के साथ प्लांट लगाने वाली जगह को लेकर चर्चा की गई। डीएम ने कार्रवाई के लिए दोनों अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
डीएम एस. राजलिंगम ने शनिवार को जिला अस्पताल परिसर में स्थित लेवल-2 हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। यहां ऑक्सीजन प्लांट के लिए स्थल का निरीक्षण किया गया। वहां मौजूद बायोडिग्रेडेबल वेस्ट को डंप करने के बारे में भी आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही डीएम ने कोविड की नियमित समीक्षा बैठक के दौरान भी इस संबंध में जरूरी कदम उठाने के लिए निर्देश दिया था। डीएम ने बताया कि इस अस्पताल परिसर में तीन ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने हैं।