फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Overnight combing operation in search of leopard yields no clues.

Kushinagar News: तेंदुए की तलाश में रातभर कांबिंग, नहीं मिला सुराग

Sun, 17 May 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 17 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Overnight combing operation in search of leopard yields no clues.
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के माघी कोठिलवा गांव में एक सप्ताह से तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत है। शुक्रवार की सुबह खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति ने तेंदुए को सामने से भागते देखा था। उसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

हालांकि शुक्रवार सुबह के बाद से शनिवार शाम तक तेंदुए की कोई आहट नहीं मिली, लेकिन शाम होते ही गांव वाले घरों में सुरक्षित हो जा रहे हैं।
शुक्रवार देर रात रेंजर अशोक यादव की अगुवाई में वन विभाग की टीम ने गांव में सघन कॉम्बिंग की, लेकिन तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार को डीएफओ वरुण सिंह के निर्देश पर कसया रेंज के रेंजर जयंत सिंह राणा भी माघी कोठिलवा पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग ने माघी कोठिलवा और खेसिया गांव में दो शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। दिन-रात 24 घंटे निगरानी की जा रही है। इसके बावजूद तेंदुए के पकड़े न जाने से ग्रामीणों में भय बना हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। वन विभाग ने गांव में जाल मंगवाकर रख दिया है। अधिकारियों का कहना है कि तेंदुआ दिखने पर तत्काल जाल लगाकर उसे पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed